{"_id":"685634b4688dc3e3bb04eb96","slug":"on-international-yoga-day-children-practiced-yoga-in-the-swimming-pool-in-ajmer-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3083514-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: अजमेर में अनूठी पहल, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों ने स्विमिंग पूल में किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: अजमेर में अनूठी पहल, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों ने स्विमिंग पूल में किया योगाभ्यास
Sat, 21 Jun 2025 01:11 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:11 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अजमेर में एक अनूठी पहल के तहत बच्चों ने स्विमिंग पूल में योगाभ्यास किया। इस अनूठे आयोजन ने न केवल बच्चों बल्कि वहां मौजूद अभिभावकों और दर्शकों को भी योग के महत्व के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
स्विमिंग पूल में बच्चों ने किया योगाभ्यास
विस्तार
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में जहां पारंपरिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं अजमेर में एक विशेष और नवाचारपूर्ण पहल देखने को मिली। यहां बच्चों ने जमीन की बजाय स्विमिंग पूल में योगाभ्यास कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था। स्विमिंग पूल में आयोजित इस योग सत्र में बच्चों ने संतुलन, श्वास नियंत्रण और ध्यान केंद्रित करने वाले विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। यह आयोजन न केवल शारीरिक रूप से फायदेमंद रहा, बल्कि मानसिक रूप से भी बच्चों के लिए सशक्तिकरण का माध्यम बना।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्रा नेहल ने बताया कि उन्हें योग करने की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली है और वे नियमित रूप से योग करती हैं। नेहल ने कहा कि पानी में योग करना न केवल एक नया अनुभव है, बल्कि यह मानसिक शांति भी देता है और इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: International Yoga Day: गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के मेहरानगढ़ में किया योग, कहा- मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ
छात्रा प्राची ने योग को स्वस्थ और निरोगी जीवन का आधार बताते हुए कहा कि यदि हम प्रतिदिन कुछ समय योग को दें, तो जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। एक अन्य छात्र रोहित ने भी अपनी राय साझा करते हुए कहा कि योग को कहीं भी किया जा सकता है, लेकिन पानी में योग करना खास आनंद देता है। इससे शरीर का लचीलापन और संतुलन बेहतर होता है।
इस अनूठे आयोजन ने न केवल बच्चों में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया, बल्कि वहां मौजूद अभिभावकों और दर्शकों को भी योग के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्कूल और योग प्रशिक्षकों के सहयोग से किया गया था। प्रशिक्षकों का मानना है कि इस तरह की रचनात्मक पहल योग को बच्चों के बीच लोकप्रिय बनाने में मददगार सिद्ध हो सकती हैं।