{"_id":"6856370c1e32821f600f17dd","slug":"international-yoga-day-shekhawat-performs-yoga-at-mehrangarh-says-healthy-mind-leads-to-a-healthy-body-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day: गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के मेहरानगढ़ में किया योग, कहा- मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Yoga Day: गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के मेहरानगढ़ में किया योग, कहा- मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ
Sat, 21 Jun 2025 10:07 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:07 AM IST
सार
जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में आयोजित योग कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और अन्य लोगों ने बारिश की फुहारों के बीच योग किया। शेखावत ने इस अवसर पर कहा कि योग विश्व को शांति का संदेश है। मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विख्यात मेहरानगढ़ दुर्ग में योग किया। उन्होंने कहा कि दुर्ग में योग इतिहास और संस्कृति का अद्भुत संगम है। योग विश्व को शांति का संदेश है।
विज्ञापन
मेहरानगढ़ किले पर लोगों ने बड़ी संख्या में योग साधना कर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि योग के लिए यहां आए सभी लोगों ने एक स्वर में यही संकल्प किया कि योग से ही काया निरोगी रह सकती है। मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: International Yoga Day 2025: राजस्थान में योग दिवस बनेगा सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक, देश में पहले स्थान पर
विज्ञापन
कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुना और योग को लेकर दिए गए उनके मार्गदर्शन को जीवन में संकल्पित होकर आत्मसात करने का संकल्प किया। इस मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस, बीएसएफ के जवानों एवं गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने उत्साह के साथ योग किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन