फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   NSUI protests demanding restoration of student union elections, locks put on college gate

Ajmer News: छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

Tue, 29 Jul 2025 06:16 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 06:16 PM IST
सार

अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय (जीसीए कॉलेज) में मंगलवार को एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 'लोकतंत्र की अर्थी' निकालकर प्रतीकात्मक रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या का विरोध किया और कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन
NSUI protests demanding restoration of student union elections, locks put on college gate
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन

विस्तार

राज्य में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय (जीसीए कॉलेज), अजमेर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र की अर्थी निकालकर विरोध दर्ज कराया और कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक सेमसन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रदर्शन की शुरुआत कॉलेज परिसर में प्रतीकात्मक 'लोकतंत्र की अर्थी' निकालने से हुई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या करार दिया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज के मुख्य द्वार पर अर्थी का दहन किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अभिषेक सेमसन ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव न कराकर राज्य सरकार युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनावों की घोषणा नहीं की गई, तो एनएसयूआई प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता कॉलेज के गेट पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में ताला जड़ दिया। पुलिस ने उन्हें ताला खोलने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अड़े रहे। इसके बाद कॉलेज प्राचार्य मौके पर पहुंचे और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। ज्ञापन में राज्य सरकार से जल्द छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग की गई। इसके बाद गेट का ताला खुलवाया गया और कॉलेज की नियमित कार्यवाही बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा टला; जर्जर भवन से छात्र-छात्राओं में दहशत

इस मौके पर एनएसयूआई कार्यकर्ता लकी जैन ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद हैं और इन्हीं से भविष्य के नेताओं की नींव पड़ती है। उन्होंने सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के अंत में कॉलेज परिसर के बाहर 'लोकतंत्र की अर्थी' का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। एनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है और राज्यभर में विरोध तेज किया जाएगा। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस बल पूरे समय मौके पर मुस्तैद रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed