Ajmer News: दरगाह दीवान के उत्तराधिकारी नसीरुद्दीन बोले- वक्फ बिल में बदलाव जरूरी था, ईद की मुबारकबाद दी
नसीरुद्दीन कहा कि वक्फ बिल में बदलाव जरूरी था, लेकिन कुछ लोग इसे समझ नहीं पा रहे और विरोध कर रहे हैं। हो सकता है उन्हें कुछ हिस्सों से दिक्कत हो। जब यह संसद में आएगा, तो बहस होगी और सब साफ हो जाएगा।
विस्तार
ये भी पढ़ें: MP के CM का फर्जी लेटर हेड लेकर रणथंभौर घूमने पहुंचा शख्स, मुफ्त की सफारी के लालच में पहुंचा हवालात
नसीरुद्दीन ने वक्फ बिल संशोधन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल में बदलाव जरूरी था, लेकिन कुछ लोग इसे समझ नहीं पा रहे और विरोध कर रहे हैं। हो सकता है उन्हें कुछ हिस्सों से दिक्कत हो। जब यह संसद में आएगा, तो बहस होगी और सब साफ हो जाएगा। उनका मानना है कि यह बिल वक्फ की संपत्ति को सुरक्षित करेगा और पारदर्शिता लाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है कि मस्जिदें या कब्रिस्तान छीन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। यह शरीयत का मामला नहीं, बल्कि वक्फ को बेहतर तरीके से चलाने का सवाल है।
ये भी पढ़ें: भाजपा अपने दामाद को पकड़ेगी क्या? जानिए सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसके लिए कही यह बात
नसीरुद्दीन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने रमजान में गरीब मुसलमानों तक मदद पहुंचाई। इससे वे ईद की खुशियों में शामिल हुए और उनकी दुआएं भी मिलीं। यह अच्छी पहल है। वहीं, योगी आदित्यनाथ के बयान 'मुसलमानों के बीच हिंदू सुरक्षित नहीं' पर नसीरुद्दीन ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि "मैं इससे सहमत नहीं हूं। हिंदुस्तान में हिंदू-मुसलमान सब सुरक्षित हैं। यह गंगा-जमुनी तहजीब का देश है। यह योगी जी का निजी विचार हो सकता है। उन्होंने कहा, "हमारा मुल्क मिलजुल कर तरक्की कर रहा है। यहां सभी मजहब के लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। यही हमारी पहचान है।
ये वीडियो भी देखिए...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.