फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Naseeruddin successor of Dargah Diwan wished Eid Mubarak changes in Waqf Bill were necessary

Ajmer News: दरगाह दीवान के उत्तराधिकारी नसीरुद्दीन बोले- वक्फ बिल में बदलाव जरूरी था, ईद की मुबारकबाद दी

Mon, 31 Mar 2025 05:03 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 05:03 PM IST
सार

नसीरुद्दीन कहा कि वक्फ बिल में बदलाव जरूरी था, लेकिन कुछ लोग इसे समझ नहीं पा रहे और विरोध कर रहे हैं। हो सकता है उन्हें कुछ हिस्सों से दिक्कत हो। जब यह संसद में आएगा, तो बहस होगी और सब साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
Naseeruddin successor of Dargah Diwan wished Eid Mubarak changes in Waqf Bill were necessary
दरगाह दीवान के उत्तराधिकारी नसीरुद्दीन ने दी ईद की मुबारकबाद

विस्तार

राजस्थान के अजमेर में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। केसरगंज स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद अजमेर दरगाह के उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने लोगों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि अल्लाह का एहसान है कि हमने एक महीने के रोजे रखे और अब ईद मना रहे हैं। हमारी खुशकिस्मती है कि हम हिंदुस्तान जैसे गंगा-जमुनी तहजीब वाले देश में रहते हैं। यहां कल चेटीचंड और नवरात्रि मनाई गई, आज ईद हो रही है। यही हमारी ताकत है। उन्होंने सभी देशवासियों को तीनों पर्वों की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें: MP के CM का फर्जी लेटर हेड लेकर रणथंभौर घूमने पहुंचा शख्स, मुफ्त की सफारी के लालच में पहुंचा हवालात
विज्ञापन


नसीरुद्दीन ने वक्फ बिल संशोधन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल में बदलाव जरूरी था, लेकिन कुछ लोग इसे समझ नहीं पा रहे और विरोध कर रहे हैं। हो सकता है उन्हें कुछ हिस्सों से दिक्कत हो। जब यह संसद में आएगा, तो बहस होगी और सब साफ हो जाएगा। उनका मानना है कि यह बिल वक्फ की संपत्ति को सुरक्षित करेगा और पारदर्शिता लाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है कि मस्जिदें या कब्रिस्तान छीन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। यह शरीयत का मामला नहीं, बल्कि वक्फ को बेहतर तरीके से चलाने का सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें: भाजपा अपने दामाद को पकड़ेगी क्या? जानिए सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसके लिए कही यह बात

नसीरुद्दीन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने रमजान में गरीब मुसलमानों तक मदद पहुंचाई। इससे वे ईद की खुशियों में शामिल हुए और उनकी दुआएं भी मिलीं। यह अच्छी पहल है। वहीं, योगी आदित्यनाथ के बयान 'मुसलमानों के बीच हिंदू सुरक्षित नहीं' पर नसीरुद्दीन ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि "मैं इससे सहमत नहीं हूं। हिंदुस्तान में हिंदू-मुसलमान सब सुरक्षित हैं। यह गंगा-जमुनी तहजीब का देश है। यह योगी जी का निजी विचार हो सकता है। उन्होंने कहा, "हमारा मुल्क मिलजुल कर तरक्की कर रहा है। यहां सभी मजहब के लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। यही हमारी पहचान है।

ये वीडियो भी देखिए...


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed