फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Councilor sitting on strike regarding illegal occupation, despite complaints, action is not being taken

Ajmer : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर धरने पर बैठे पार्षद, कहा- शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही है कार्रवाई

Mon, 21 Oct 2024 02:58 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 02:58 PM IST
सार

सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों के विरोध में नगर निगम पार्षदों ने शहर के गांधी भवन चौराहे पर धरना दिया। पार्षदों का कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद निगम की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Ajmer: Councilor sitting on strike regarding illegal occupation, despite complaints, action is not being taken
धरने पर बैठे पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के विरोध में सोमवार को नगर निगम के वार्ड 72 के पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता शहर के गांधी भवन चौराहा पर धरने पर बैठे, इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेसी पार्षद भी मौजूद थे। सत्याग्रह कर रहे पार्षद ने अवैध निर्माण और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग के साथ ही अन्य मांगें भी की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वार्ड 72 में खसरा संख्या 2647 जो कि नगर सुधार न्यास अजमेर के नाम दर्ज है, उक्त सरकारी भूमि से अवैध कब्जा तुरंत प्रभाव से हटाया जाए तथा जिस आवेदक ने जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर निगम से मानचित्र स्वीकृत कराया है, उसके विरुद्ध निगम द्वारा एफआईआर की जाए। साथ ही जिसने उक्त मानचित्र को अनुमोदित किया उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट किया जाए। गजेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि पार्षदों द्वारा नगर निगम प्रशासन को जो पत्र लिखे जाते हैं उनका जवाब सात दिवस के अंदर दिलवाने के आदेश प्रदान किए जाएं। 
विज्ञापन


इसी के साथ उन्होंने मांग की है कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत पार्षदों को प्रदत्त शक्तियों के तहत निगम प्रशासन द्वारा नगर निगम के अभिलेखों का निरीक्षण तीन दिवस के अंदर कराया जाए। साथ ही उन्होंने नगर निगम से यह भी मांग की है कि नगर निगम क्षेत्र की आवश्यक मानचित्र जो नगर निगम में आवेदन किए जाते हैं उन्हें एक निश्चित अवधि में स्वीकृत करने के आदेश जारी किया जाएं साथ ही जिस कर्मचारी की बेवजह की गई टिप्पणी से विलंब होता है, उनका दायित्व निश्चित किया जाए। उन्होंने दिवाली को देखते हुए वार्ड में पर्याप्त नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धरना आंदोलन में रलावता के साथ महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष व पार्षद हितेश्वरी टाक, नरेश सत्यावना, शक्ति सिंह रलावता, शिव कुमार बंसल सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed