{"_id":"6a2f87550a1270daf20b180b","slug":"major-action-by-ajmer-police-female-smuggler-arrested-with-347-grams-of-md-and-637-grams-of-marijuana-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4396135-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, एमडी पाउडर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, एमडी पाउडर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद
Mon, 15 Jun 2026 11:55 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:55 PM IST
सार
अजमेर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद एमडी पाउडर और गांजे की मात्रा को देखते हुए पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में महिला तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर की रामगंज थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए सांसी बस्ती क्षेत्र से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 347 ग्राम एमडी पाउडर तथा 637 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है और मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
सीओ साउथ मनीष बड़गुर्जर ने बताया कि रामगंज थाना प्रभारी अनिल गुजराल अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान भगवानगंज स्थित सांसी बस्ती में एक मकान के बाहर गुमटी के पास बैठी निशा पुत्री रामविलास पुलिस को देखकर घबरा गई और मौके से भागने का प्रयास करने लगी।
ये भी पढ़ें: Barmer: सरकारी शिक्षक की अनोखी पहल, 90% से ज्यादा अंक लाने वाली छात्राओं को वादे के मुताबिक करवाई हवाई यात्रा
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एमडी पाउडर की एक पुड़िया बरामद हुई। इसके बाद गुमटी की तलाशी लेने पर वहां छिपाकर रखी गई दो अलग-अलग थैलियों से 347 ग्राम एमडी पाउडर और 637 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर आरोपी महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी महिला के आपराधिक रिकॉर्ड और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
गौरतलब है कि सांसी बस्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचनाओं के आधार पर पिछले एक माह में दो बार बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाए गए थे, लेकिन कोई बड़ी बरामदगी नहीं हुई थी। इस बार गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता से बड़ी सफलता हाथ लगी है।