फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Logistics department takes action against illegal refilling

Ajmer News: रसद विभाग की अवैध रिफलिंग पर कार्रवाई, 17 गैस सिलेंडर किए गए जब्त

Thu, 25 Jan 2024 12:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर रसद विभाग ने अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई करते हुए रसोई गैस सिलेंडर का दुरूपयोग किए जाने पर 17 गैस सिलेंडर जब्त किए है। उक्त बातों की जानकारी रसद विभाग के प्रर्वतन अधिकारी नीरज जैन ने दी है।

विज्ञापन
Logistics department takes action against illegal refilling
रसद विभाग की अवैध रिफलिंग पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रसद विभाग के प्रर्वतन अधिकारी नीरज जैन ने बताया कि क्षेत्र में रसोई गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग करने की शिकायत सामने आने पर प्रर्वतन अधिकारी हेमन्त कुमार आर्य, प्रर्वतन निरीक्षक योगेश कुमार मिश्रा एवं अंकुर अग्रवाल का दल गठित किया गया। दल के द्वारा क्षेत्र में कार्रवाई कर सुमेर सिंह के द्वारा लिए गए किराए के स्थान घोषी काॅलोनी नूर ए इलाही मस्जिद की गली में कार्रवाई कर 17 सिलेंडर जब्त किए गए।

विज्ञापन


गैस सिलेंडरों को जब्त किया
इनमें 7 व्यवसायिक सिलेंडर, 10 घरेलू सिलेंडर एवं एक रिफिलिंग पाइप शामिल है। सुमेर सिंह पर एलपीजी आदेश 2000 तथा ईसी एक्ट 1955 के तहत सक्षम न्यायालय में प्रकरण पेश किया गया है। इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था जिसको लेकर क्षेत्रवासी लंबे समय से परेशान थे, ऐसे में रसद विभाग ने शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की ओर गैस सिलेंडरों को जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed