फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Prisoner attacked with sharp object in high security jail, has also attacked jail guard

Ajmer News: हाई सिक्योरिटी जेल में कैदी ने नुकीली वस्तु से किया हमला, जेल प्रहरी पर भी कर चुका है वार

Mon, 09 Sep 2024 12:46 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 12:46 PM IST
सार

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद एक कैदी दूसरे कैदी पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। सात महीने पहले भी यह कैदी जेल प्रहरी पर हमला कर चुका है। जेल प्रशासन ने सिविल लाइन थाने में कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Ajmer News: Prisoner attacked with sharp object in high security jail, has also attacked jail guard
अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में एक कैदी ने किया दूसरे कैदी पर हमला

विस्तार

प्रदेश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में आदतन बदमाश फरदीन नाम के कैदी ने बैरेक में साथ रहने वाले तोताराम की छाती पर नुकीली वस्तु को हथियार बनाकर हमला कर दिया, जिससे तोताराम जख्मी हो गया। जेल प्रशासन ने तोताराम को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं जेल प्रशासन ने फरदीन के खिलाफ अजमेर के सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि फरदीन ने 7 महीने पहले भी जेल प्रहरी पर जानलेवा हमला किया था।

विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि फरदीन और तोताराम पिछले 3 महीने से एक ही बैरेक में रह रहे हैं। जानलेवा हमले की वारदात रविवार सुबह की है जब फरदीन ने अपनी बैरेक से तोताराम को बाहर निकलने के लिए कहा मगर तोताराम वहां से नहीं निकला इसी दौरान फरदीन ने पहले से अपने पास छुपाकर रखी नुकीली कील से तोताराम की छाती पर ताबड़तोड़ 5 वार कर दिए, जिससे उसकी छाती से खून बहने लगा। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद जेल प्रशासन ने दोनों को छुड़ाया और घायल तोताराम को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


फरदीन के बारे में बताया जा रहा है कि वह साइको टाइप का कैदी है और पहले भी जेल प्रहरी पर जानलेवा हमला कर चुका है। वह पूर्व में मादक पदार्थ तस्करी, जानलेवा हमले, मारपीट चोरी-डकैती सहित कई गंभीर मामलों में दोषी पाए जाने के बाद से वह अलग-अलग जेलों में सजा काट चुका है । सभी जेल में रिकॉर्ड खराब होने के चलते फरदीन को हाई सिक्योरिटी जेल में लाया गया था। फरदीन ने उदयपुर जेल में भी बंदियों के ऊपर जानलेवा हमला किया था। अब जेल प्रशासन द्वारा बंदी फरदीन को अकेले बैरेक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में आनंदपाल गैंग के शूटर, किशनगढ़ के पूर्व विधायक नाथूराम सनोदिया के बेटे की हत्या करने वाले बलवाराम की गैंग, उदयपुर के कन्हैयालाल की हत्या करने वाले गोश मोहम्मद सहित करीब 200 हार्डकोर बदमाश बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed