फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   In Ajmer, the civil defense team saved the lives of people surrounded by water

Biparjoy Cyclone: नागरिक सुरक्षा दल ने संकट में घिरे लोगों की बचाई जान, पानी से निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया

Tue, 20 Jun 2023 10:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 20 Jun 2023 10:56 PM IST
सार

बिपरजॉय तूफान से अलग-अलग जगह फंसे लोगों को बचाने में लगातार जुटी रहीं टीमें, पानी से घिरे इलाकों में लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित जगह में ठहराया गया।

विज्ञापन
In Ajmer, the civil defense team saved the lives of people surrounded by water
बचाव कार्य में जुटे नागरिक सुरक्षा दल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बिपरजॉय तूफान के दौरान जिला प्रशासन और नागरिक सुरक्षा दल ने पानी से घिरे इलाकों में फंसें कई लोगों की जान बचाई। टीमें लगातार रेस्क्यू में जुटी रहीं और लोगों को खतरे वाले क्षेत्रों से बाहर निकाला। जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि नगरिक सुरक्षा दल ने राजाकोठी स्कूल नाले के पास नागरिक सुरक्षा दल द्वारा किशन रानीवाल 47 वर्ष व उसकी पत्नी 40 वर्ष, पुत्री सरिना 15 वर्ष, पुत्र पीयूष 10 व हरिशंकर 8 वर्ष के मकान में पानी भरने के कारण सुरक्षित निकालकर राजाकोठी स्कूल में ठहराया।

विज्ञापन




इसी तरह नागरिक सुरक्षा दल द्वारा बधिर विद्यालय के पीछे वैशाली नगर में दाखाबाई नामक 96 वर्षीय महिला का मकान पानी से घिरने के कारण उन्हें मकान से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। गढ़ी मालियान में एसडीआरएफ व सिविल डिफेन्स की टीम द्वारा बुजुर्ग महिला 73 वर्षीय कमला देवी को सुरक्षित निकालकर रिश्तेदारों के घर भेजा। नागफणी वार्ड नम्बर 7 मकान पर चान गिरने से क्षतिग्रस्त होने के कारण पहाड़ी की ढलान पर अन्य मकानों से सुरक्षा की दृष्टि से 16 परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया।
विज्ञापन




प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन देविका तोमर ने बताया कि नागरिक सुरक्षा दल द्वारा सुनहरी कॉलोनी राबडिया मोहल्ला में मकान में पानी भरने के कारण फंसे महिला व बच्चों नागरिक सुरक्षा दल द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा। महावीर कॉलोनी पुष्कर रोड पर 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पानी भरे मकान से सुरक्षित निकालकर उनके छोटे बेटे के घर भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed