फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   gang rape of dalit woman in Ajmer Priest raped her with friends

Rajasthan: अजमेर में दलित महिला से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर पुजारी ने दोस्तों के साथ मिलकर की दरिंदगी

Sun, 09 Oct 2022 01:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 09 Oct 2022 01:30 PM IST
सार

अजमेर में एक महिला से पुजारी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर बंधक बनाकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। आरोप है कि उसने महिला को नशीला इंजेक्शन दे दिया था। जिससे पीड़िता कुल कितने आरोपी थे, ये ठीक से बता नहीं पा रही है।

विज्ञापन
gang rape of dalit woman in Ajmer Priest raped her with friends
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अजमेर में एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुजारी और उसके साथियों ने दुष्कर्म किया। आरोपी पुजारी महिला के घर पूजा करवाने आता था।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि वह घर में अकेली थी। अकेला देखकर पुजारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। अजमेर नॉर्थ के डीएसपी छवि शर्मा ने बताया कि आरोपी ने अश्लील वीडियो के आधार पर महिला से पैसे भी वसूले और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया था। इसी वजह से वह नहीं बता पा रही है कि उसके साथ कितने लोगों ने ज्यादती की। पीड़िता का आरोप है कि पिछले एक महीने में आरोपियों ने बंधक बनाकर उसके साथ कई बार रेप किया। इसके साथ ही पुजारी ने महिला को उसके बच्चे और पति को जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि उसने दुष्कर्म के बारे में किसी को भी बताया तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कई दिनों तक घर नहीं लौटी तो पति ने सिविल लाइंस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी ने 27 सितंबर को महिला को थाने के बाहर लाकर छोड़ दिया। डीएसपी ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed