फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Four laborers buried under wall collapse in Ajmer one died on the spot

Ajmer: दीवार गिरने से चार मजदूर दबे, एक की मौके पर ही मौत, तीन घायलों को बाहर निकाला गया

Mon, 19 Dec 2022 04:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 04:31 PM IST
सार

राजस्थान में अजमेर के श्रीनगर रोड पर जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान दीवार ढहने से खाना खा रहे चार मजदूर दब गए। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Four laborers buried under wall collapse in Ajmer one died on the spot
दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजमेर के श्रीनगर रोड पर जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान दीवार ढहने से खाना खा रहे चार मजदूर दब गए। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिनमें एक हालात नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि क्षेत्रवासी पहले ही इस भवन की दीवार को लेकर शिकायत कर चुके हैं। वहीं मृतक किशनगंज बिहार निवासी अली अब्बास (47) है, जो अजमेर के शीशा खान में किराए का मकान लेकर रहा था। वहीं घायलों में कन्हैयालाल, करण लोट और विशाल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर रोड पर भाटी वाली गली में एक मकान के जर्जर होने पर नया निर्माण के लिए दीवार हटाई जा रही थी। इसी बीच वे दीवार को तोड़ना छोड़कर खाना खाने के लिए बैठ गए। इस दौरान अचानक दीवार ढह गई और वहां काम कर रहे छह मजदूर दब गए। इस दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दीवार के पास खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना मिलने पर पार्षद मनीष सेठी सहित क्षेत्रीय लोग पहुंचे और दमकल व पुलिस को सूचना की। नगर निगम कर्मचारी व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed