फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Shyama Prasad Mukherjee Sacrifice Day and Emergency Seminar organized in Ajmer

Ajmer News: 'देश पर थोपा गया आपातकाल', श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बोलीं मंत्री मंजू बाघमार

Wed, 25 Jun 2025 05:47 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 05:47 PM IST
सार

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने 1975 में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताते हुए कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नागरिक अधिकारों का हनन कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला।

विज्ञापन
Ajmer News: Shyama Prasad Mukherjee Sacrifice Day and Emergency Seminar organized in Ajmer
आपातकाल संगोष्ठी का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अजमेर देहात द्वारा बुधवार को जिला कार्यालय पर भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं आपातकाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता महिला बाल विकास एवं अधिकारिता राज्य मंत्री मंजू बाघमार रहीं। उन्होंने कहा कि 1975 में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को देश पर थोपा गया। उन्होंने इसे कुशासन करार दिया और कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा था।
विज्ञापन


मंत्री बाघमार ने कहा कि कांग्रेस ने न केवल नागरिक अधिकारों को छीना, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को दबाया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। संगोष्ठी में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी ने लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि देशवासियों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कई लोगों ने जेल की यातनाएं सहीं।
विज्ञापन


भाजपा अजमेर देहात द्वारा बलिदान दिवस व आपातकाल संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल के मासूम पर किया हमला, बच्चे को कई जगह से नोंचा, अस्पताल में भर्ती

जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार डॉ. मुखर्जी को कांग्रेस सरकार ने नजरबंद किया और यातनाएं दीं। उन्होंने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों पर भी प्रकाश डाला। मंच का संचालन भाजपा देहात जिला महामंत्री पवन जैन ने किया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार, प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी, जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, जिला प्रभारी राकेश पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, नवीन शर्मा, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, पुखराज पहाड़िया, सुभाष वर्मा, बृजकिशोर शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर फिर दिखा टाइगर, श्रद्धालुओं में दहशत, 20 मिनट तक टहलता रहा बाघ

लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान
संगोष्ठी में भाजपा अजमेर देहात द्वारा आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गए सेनानियों का विशेष सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में दौलतराम बुरड़, प्रवीण चंद, उदय सिंह पंवार, किशन गोपाल दरगढ़, प्रहलाद शर्मा, हंसराज साहू, गोपाल अग्रवाल, सूरज करण यादव, श्याम सुंदर शर्मा, बाबूलाल खिरिया, राधेश्याम लखन, चतुर्भुज, श्याम रतन खारोल, कन्हैयालाल शर्मा आदि शामिल रहे। इस अवसर पर रायसेन बागड़ी, सुनीता यादव, भैरू गुर्जर, नरेंद्र सिंह चुंडावत, नरेंद्र सिंह रावत, ज्ञान वैश्णव, रॉबिन सिंह, हंसराज चौधरी, अनीता बैरवा, उर्मिला यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को आपातकाल के काले दौर की जानकारी देकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed