फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Two elderly sisters kidnapped in property dispute, rescued by police

Ajmer News: प्रॉपर्टी विवाद में दो बुजुर्ग बहनों का अपहरण, पुलिस ने पीछा कर दोनों को बचाया, आरोपी फरार

Sat, 14 Sep 2024 10:31 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2024 10:31 PM IST
सार

अजमेर जिले के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद के चलते चार बदमाशों ने दो बुजुर्ग बहनों का घर में घुसकर अपहरण कर लिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने तीन थानों की टीम बनाकर पीछा किया और दोनों बहनों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी आदिल शेख समेत दो लोगों को डिटेन किया है।

विज्ञापन
Ajmer News: Two elderly sisters kidnapped in property dispute, rescued by police
घर में घुस कर बुजुर्ग महिलाओं का अपहरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर जिले में प्रॉपर्टी विवाद में चार बदमाशों ने दो बुजुर्ग बहनों का घर में घुसकर किडनैप कर लिया। बदमाश दोनों महिलाओं को घसीटकर काले रंग की एसयूवी कार में डालकर शहर में दो घंटे घुमाते रहे। पड़ोसियों की सूचना पर तीन थानों की पुलिस पीछे लगी तो उन्हें छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन कर लिया है और एसयूवी जब्त कर ली है। जानकारी के मुताबिक मामला अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र का है।

घटना की सूचना मिलते ही अजमेर पुलिस एक्टिव हो गई और उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद जिले में नाकाबंदी करवाई गई। क्रिश्चयनगंज, गेगल और सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। इसके बाद दोनों बहनों को सुरक्षित बचा लिया। वहीं, कायड़ चौराहे पर नाकाबंदी कर आरोपी मुकेश को डिटेन किया गया है, इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आदिल शेख को भी डिटेन कर लिया।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी का है मामला
अजमेर एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दो बहनों डॉ. रमा जैन (72) और रिटायर्ड प्रिंसिपल कुमकुम जैन (62) का अपहरण कर लिया गया। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही जिले में नाकाबंदी करवाई गई। इसके बाद दोनों बहनों को सुरक्षित बचा लिया। वहीं, कायड़ चौराहे पर नाकाबंदी कर एक आरोपी मुकेश को डिटेन किया गया है। अन्य तीन आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है। मुख्य आरोपी का नाम आदिल शेख बताया जा रहा है। प्रॉपर्टी का लेकर पूर्व में क्रिश्चियन गंज थाने पर मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से ले गए उठाकर
एनएसीसी ऑफिस के सामने रहने वाली 72 साल की डॉ. रमारानी जैन ने बताया कि सुबह सात बजे उठी थीं। इसी दौरान बाहर शोर सुनाई दिया और 3 से 4 लोग घर में घुस आए। इसके बाद मुझे और मेरी बहन कुमकुम जैन को काले रंग की एसयूवी में डाल कर ले गए। इसके बाद जयपुर रोड पर एमडीएस चौराहे के पास उतार कर चले गए। जैन ने बताया कि वह एक आरोपी अब्दुल आदिल शेख को जानती है। आरोपी बार-बार प्रॉपर्टी को लेकर राजीनामे के लिए धमका रहा था। उन्होंने हमारे मकान के फर्जी कागजात बनवा रखे हैं। इसी को लेकर लंबे समय से कोर्ट में केस भी चल रहा है। छोटी बहन रिटायर्ड प्रिंसिपल कुमकुम जैन ने बताया कि आदिल शेख नाम का आदमी आए दिन धमकी देता है। हमारी प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास कर रहा है। यह सुबह बहन को घसीटकर ले जा रहे थे मैं उसे बचाने गई तो मुझे भी गाड़ी में डाल लिया।


गाड़ी से उतारकर छोड़ भागे
पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद हमें गाड़ी से उतारकर भाग निकले। इस दौरान मेरी बहन और मेरे साथ मारपीट भी की। उनके पास कैंची और एक रिवॉल्वर भी थी। वह राजीनामे के लिए दबाव बना रहा था। हमारे हाथ पैरों में चोटें आई हैं। वहीं पुलिस के अनुसार बदमाशों ने दोनों बुजुर्ग बहनों को 7.30 बजे किडनैप किया था। 10.30 बजे उन्हें कार से उतारा। इस दौरान तीन घंटे तक उनको कार में घुमाते रहे और धमकाते रहे। घटना के बाद महिलाएं डरी हुई है और ऐसे में पुलिस ने घर के बाहर एक जवान को तैनात किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले कर कार को जब्त कर लिया है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed