{"_id":"65c25237160168d6800757d8","slug":"discussion-with-councilors-on-the-proposals-to-be-taken-in-the-general-meeting-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: पार्षदों से साधारण सभा में लिये जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा, विधायक शंकरसिंह रावत रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: पार्षदों से साधारण सभा में लिये जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा, विधायक शंकरसिंह रावत रहे मौजूद
Tue, 06 Feb 2024 09:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:07 PM IST
सार
Ajmer News: ब्यावर नगर परिषद सभागार में आयोजित होने वाली साधारण सभा को लेकर एक बैठक की गई। इस बैठक साधारण सभा में लिये जाने वाले प्रस्तावों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभापति कनोजिया ने बताया कि शहर के हर वार्ड के विकास के लिए हमारा बोर्ड प्रयासरत है।
विज्ञापन
पार्षदों से साधारण सभा में लिये जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
7 फरवरी को नगर परिषद सभागार में आयोजित होने वाली साधारण सभा को लेकर सभापति कक्ष में विधायक शंकरसिह रावत व सभापति नरेश कनोजिया ने सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों से साधारण सभा में लिये जाने वाले प्रस्तावों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभापति कनोजिया ने बताया कि शहर के हर वार्ड के विकास के लिए हमारा बोर्ड प्रयासरत है।
विज्ञापन
विकास के लिए प्रस्ताव पारित
कनोजिया ने कहा कि जिला बनने के बाद पहली साधारण सभा में ब्यावर जिला मुख्यालय के विकास के लिए प्रस्ताव पारित कर वार्डों के विकास व रुके पड़े कामों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस बैठक में सह मुख्य सचेतक हंसराज शर्मा पार्षद त्रिलोक शर्मा, श्रीराजसिंह, माया शंकर यादव, अजीत भोजक, मनोज तंवर, निर्मल पंवार, कमल छत्रावत सहित अनेक पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन