फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Devotees take a dip in Brahmasarovar on Devshayani Ekadashi in Ajmer

Ajmer: देवशयनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने ब्रह्मसरोवर में लगाई डुबकी, अब चार महीने तक नहीं होंगे शुभ कार्य

Thu, 29 Jun 2023 07:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Jun 2023 07:18 PM IST
सार

पंडित मानक लाल के अनुसार आज से चातुर्मास लग रहा है। आज एकादशी के बाद से दीपावली के बाद आने वाली एकादशी तक चातुर्मास रहेगा। चार महीने तक कोई भी शुभ कार्य और वैवाहिक कार्य नहीं होंगे।

विज्ञापन
Devotees take a dip in Brahmasarovar on Devshayani Ekadashi in Ajmer
पुष्कर ब्रह्म सरोवर पर उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

तीर्थ नगरी पुष्कर में गुरुवार को देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। एकादशी के मौके पर पवित्र सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए।

विज्ञापन


विज्ञापन


पंडित मानक लाल ने बताया कि आज से सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। आज से चातुर्मास लग जाएगा। उन्होंने बताया कि आज एकादशी के बाद से दीपावली के बाद आने वाली एकादशी तक चातुर्मास रहेगा। चार महीने तक कोई भी शुभ कार्य और वैवाहिक कार्य नहीं होंगे। इस वजह से आज से शुभ कार्य और मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एकादशी के मौके पर पुष्कर में बाजारों घाटों और मंदिरों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। पुष्कर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से मेले जैसा माहौल देखने को मिला। इसके अलावा गुरुवार को मौसम भी खुशनुमा होने के कारण आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ पुष्कर में देखने को मिली देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र शहर के मुख्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की और जगत पिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed