फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Demonstration for conservation and promotion of Anasagar Lake in ajmer

Ajmer: सैकड़ों शहरवासियों ने बनाई मानव श्रृंखला, मार्च फॉर सेव आनासागर में लिया भाग; जमकर प्रदर्शन किया

Thu, 23 May 2024 03:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 May 2024 03:56 PM IST
सार

Ajmer: अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आज आनासागर संरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले अजमेर शहर के सैकड़ों प्रबुद्धजनों एवं बुद्धिजीवियों ने आनासागर चौपाटी पर मानव श्रृंखला बनाकर मार्च फॉर सेव आनासागर में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Demonstration for conservation and promotion of Anasagar Lake in ajmer
सैकड़ों शहरवासियों ने बनाई मानव श्रृंखला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनासागर संरक्षण संघर्ष समिति अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील में बढ़ती जलकुंभी पर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं जन प्रतिनिधियों की संवेदन हीनता के कारण आज शहरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में नागरिकों ने आनासागर चौपाटी पर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आनासागर संरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर आज बड़ी संख्या में अजमेर शहर के नागरिक आनासागर चौपाटी पर पहुंचे और हाथों में तख्तियां लिए जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील पिछले 3 महीने से जलकुंभी से ग्रस्त है और जिला प्रशासन नगर निगम एवं जन प्रतिनिधियों की संवेदनहीनता के कारण आना सागर झील की दुर्दशा हो रही है एवं आनासागर झील में सीवरेज एवं नालों का गन्दा पानी आने के कारण जलकुम्भी से निजात नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


इससे व्यथित शहर वासियों ने आज जिला प्रशासन नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। आनासागर झील की दुर्दशा के विरोध में आज विशाल प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं भविष्य में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख सत्य किशोर सक्सेना, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मोहन चेलानी, सचिव क्लीन स्कूल संस्थान के सुरेश माथुर, राजेन्द्र गुंजन ने संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed