फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Deependra Hooda said that Congress does not take decisions in haste

Ajmer: कांग्रेस हड़बड़ाहट में फैसला नहीं करती; सर्वे के आधार पर जिताऊ को ही मिलेगा टिकट, दीपेंद्र हुड्डा बोले

Fri, 20 Oct 2023 02:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 20 Oct 2023 02:47 PM IST
सार

किसान नेता नाथूराम मिर्धा को श्रदांजलि देने अजमेर पहुंचे राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवार को पार्टी का टिकट दिया जाएगा।

विज्ञापन
Deependra Hooda said that Congress does not take decisions in haste
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस पार्टी टिकट वितरण में कोई हड़बड़ाहट नहीं दिखाना चाहती उचित समय पर जल्द ही राजस्थान में कांग्रेस की पहली सूची आएगी। सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवार को पार्टी का टिकट दिया जाएगा। ये कहना था राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा का। वो आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की जयंती पर पुष्कर की जाट विश्राम स्थली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पुष्कर आए थे।

विज्ञापन


उन्होंने मिर्धा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदांजलि दी। हुड्डा ने कहा कि मिर्धा का राजस्थान और किसान के लिए बड़ा योगदान था और उनकी जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलकर किसानों के उत्थान का संकल्प लिया है। विधानसभा चुनावों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और भाजपा में टिकिट वितरण को लेकर घमासान मचा हुआ है। पार्टी इस सूझबूझ से टिकट वितरण करेगी कि राजस्थान में जो लोग भाजपा को टक्कर में बता रहे हैं उनके मुंह बंद हो जाएंगे। 
विज्ञापन


हुड्डा ने दावा किया कि राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। इससे पहले आंबेडकर सर्किल पर पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर के नेतृत्व में हुड्डा का 51 किलो की माला से जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, कांग्रेस नेता हाजी इंसाफ अली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जोशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रूपनगढ़ अध्यक्ष जीवन राम भाकर,पूर्व पालिकाध्यक्ष कुर्डिया, दामोदर मुखिया, देवसेना विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, बाबूलाल दगदी, पार्षद गोपाल तिलोनिया, कांग्रेस नेता मगनीराम अजमेरा, मौसम शर्मा, राजू मलिक पाराशर, पूनम चंद परसोया, प्रेमचंद बाकोलिया, ओमप्रकाश तिगाया, शैतान सिंह सांखला, जगदीश कुर्डिया, सुरभित पाराशर ,सोनू नागोरा, रोहित कच्छावा, सिद्धेश्वर शर्मा, विकास मुखिया, धर्मेंद्र मेघवाल, महेश नायक, हेमंत गुर्जर, जितेंद्र गहलोत सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे। हुडा ने अपने पुश्तैनी पुरोहित नरेश रायता, दिनेश रायता, हेमंत रायता की पोथी में अपने नाम भी लिखवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed