{"_id":"6762da5287874f8dc40bfb3a","slug":"congressmen-strongly-condemned-the-statements-of-home-minister-shah-and-demanded-an-apology-from-home-minister-shah-and-the-country-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2430126-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेसियों ने की गृहमंत्री अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा, देश से माफी मांगने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेसियों ने की गृहमंत्री अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा, देश से माफी मांगने की मांग
Wed, 18 Dec 2024 08:40 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 08:40 PM IST
सार
अजमेर में कांग्रेसियों ने गृहमंत्री अमित शाह के बयानों की कड़ी निंदा की। कांग्रेसियों ने मांग की है कि अमित शाह देश से माफी मांगे।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता, महासचिव शिवकुमार बंसल, महेश चौहान, अशोक बिंदल, श्याम प्रजापति, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष मामराज सेन, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हितेश्वरी टॉक, डॉ. संजय पुरोहित ने मंगलवार को राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह की इसी सोच का बार-बार जिक्र करते हैं, जिसकी मंशा भारत के संविधान को बदलने की है।उन्होंने बताया कि मनुस्मृति मानने वालों को संविधान से कष्ट होता है। संविधान के निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर के लिए भाजपा आरएसएस के लोगों में नफ़रत कूट-कूटकर भरी है। कांग्रेसियों ने बताया कि भाजपा-आरएसएस और उनके राजनीतिक पूर्वज मनुस्मृति के पक्ष में और भारत के संविधान के खिलाफ खड़े थे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज-तिरंगा का विरोध किया और उन्होंने अशोक चक्र का विरोध किया। उन्होंने रामलीला मैदान में संविधान की प्रतियां जलाईं। जब उनकी 400 पार और भारत के संविधान को बदलने की चाल को भारत के लोगों ने विफल कर दिया, तो हताशा में वे अब बाबा साहब और उनके गौरवशाली योगदान का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहब की विरासत, संसदीय लोकतंत्र और हमारे संविधान पर इस हमले का विरोध करेगा। कांग्रेसियों ने गृहमंत्री अमित शाह को बाबा साहब का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। अमित शाह की टिप्पणी भाजपा की संविधान और बाबा साहब अंबेडकर विरोधी सोच को उजागर करती है। इसलिए ही उन्हें बाबा साहब अंबेडकर का नाम सुनने में भी आपत्ति हो रही है।