फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Congress city president Vijay Jain took tough stand on factionalism, unanimously passed condemnation motion

Ajmer News: कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन ने गुटबाजी पर दिखाया कड़ा रुख, सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित

Tue, 03 Jun 2025 11:42 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 11:42 PM IST
सार

Ajmer News: कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि पिछले पांच वर्षों से अजमेर कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी हुई है। इसका मुख्य कारण धर्मेंद्र राठौड़ हैं, जो लगातार समानांतर संगठन चला रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्य कार्यक्रमों से दूर रखते हैं।

विज्ञापन
Congress city president Vijay Jain took tough stand on factionalism, unanimously passed condemnation motion
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने धर्मेंद्र राठौड़ की गुटबाजी पर दिखाया कड़ा रुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर शहर कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। मंगलवार को विजयलक्ष्मी पार्क में आयोजित शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तोड़ने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में राठौड़ की समानांतर कांग्रेस गतिविधियों और संगठनविरोधी कार्यों के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे जल्द ही प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

 
राठौड़ पर लगाए गंभीर आरोप, बताया 'गुटबाजी का जनक'
विजय जैन ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि पिछले पांच वर्षों से अजमेर कांग्रेस दो हिस्सों में बंटी हुई है। इसका मुख्य कारण धर्मेंद्र राठौड़ हैं, जो लगातार समानांतर संगठन चला रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्य कार्यक्रमों से दूर रखते हैं। जैन ने यहां तक कह दिया कि जो लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं, वे पार्टी में रहने योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Chittorgarh: सांवलियाजी दर्शन को जा रहे यात्री से चाकू की नोंक पर लूट, FIR कराने में काटे दो थानों के चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि राठौड़ का अजमेर से कोई सीधा संबंध नहीं है, फिर भी वे स्थानीय संगठन में हस्तक्षेप कर रहे हैं और पार्टी की एकता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विजय जैन ने साफ किया कि संगठन अब ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगा।
 
कार्यकर्ताओं में दिखा एकजुटता का भाव
बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह रलावता, पीसीसी महासचिव सुनील पारवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और पार्षद उपस्थित रहे। सभी ने दोनों हाथ उठाकर निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी के अनुशासन के खिलाफ जाने वाले नेताओं और स्लीपर सेल की भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
'स्लीपर सेल' पार्षदों से सावधान रहने की सलाह
रामचंद्र चौधरी ने तो अपनी व्यथा खुलकर व्यक्त कर कहा कि कुछ पार्षद कांग्रेस के चुनाव में स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं। खुद पार्षद का चुनाव जीत जाते हैं और हमारे चुनाव में मदद की बजाय नुकसान करते हैं। उन्होंने कहा कि एक पार्षद ने तो उनसे चुनाव में जेब खर्च भी लिया, लेकिन उसके वार्ड से वे 1500 वोटों से हार गए।

यह भी पढ़ें- Jalore: एक राज छिपाने को पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की हत्या की, खुदकुशी का दिया था रूप; इसलिए कबूला जुर्म

 
वार्ड स्तर तक संगठन मजबूत करने की योजना
बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति भी तय की गई। यह निर्णय लिया गया कि हर बूथ पर 10 सदस्यीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी, जो पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी और भाजपा की नाकामियों को उजागर करेगी।
 
'अनुशासन तोड़ने वालों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त'
बैठक के अंत में पीसीसी महासचिव सुनील पारवानी ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और जो भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निंदा प्रस्ताव और कार्यकर्ताओं की भावनाएं प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाई जाएंगी।
 
इस बैठक में अजमेर उत्तर विधानसभा के प्रभारी सुनील पारवानी, निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह रलावता, प्रदेश सचिव रश्मि हिंगोरानी, पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, महेश चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद और अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed