फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: CM Attends Last Rites of Vasudev Devnani’s Wife, Prays for the Departed Soul

Ajmer News: वासुदेव देवनानी की पत्नी की अंतिम विदाई में पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत आत्मा के लिए की प्रार्थना

Tue, 04 Nov 2025 02:40 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 04 Nov 2025 02:40 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई गणमान्य नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

विज्ञापन
Ajmer News: CM Attends Last Rites of Vasudev Devnani’s Wife, Prays for the Departed Soul
सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी इंद्रा देवी को दी श्रद्धांजलि

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंद्रा देवी के निधन के बाद मंगलवार को अजमेर में शोक की लहर छा गई। सुबह से ही देवनानी निवास स्थान पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी अजमेर पहुंचे और उन्होंने वासुदेव देवनानी से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि इंद्रा देवी का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर इंद्रा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। देवनानी निवास स्थान पर सुबह से ही शोकाकुल लोगों का तांता लगा रहा। सभी ने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल ने लिया संतों का आशीर्वाद, जन्मदिन पर किया सेवा और विकास का संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को इंद्रा देवी का अंतिम संस्कार अजमेर के पुष्कर रोड स्थित ऋषि घाटी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। उनके पुत्र महेश देवनानी ने माता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा देवनानी निवास स्थान, संत कंवरराम कॉलोनी रामनगर से रवाना हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।


अंतिम संस्कार स्थल पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सहकारिता मंत्री सुमित गोदारा, पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, जयपुर सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने इंद्रा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और देवनानी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्मशान घाट पर पूरे माहौल में गहरा सन्नाटा और भावुकता छाई रही। परिवारजन, रिश्तेदार, समर्थक और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी की आंखें नम थीं और हर किसी ने इंद्रा देवी को एक संस्कारवान, सहृदय और प्रेरणास्रोत महिला के रूप में याद किया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी इंद्रा देवी को दी श्रद्धांजलि

सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी इंद्रा देवी को दी श्रद्धांजलि

 

सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी इंद्रा देवी को दी श्रद्धांजलि

सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी इंद्रा देवी को दी श्रद्धांजलि

 

सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी इंद्रा देवी को दी श्रद्धांजलि

सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी इंद्रा देवी को दी श्रद्धांजलि

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed