फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Brother in law murder man in Ajmer by hitting by trailer

Rajasthan: पत्नी को साथ नहीं भेजा तो जीजा ने ट्रेलर चढ़ाकर साले को कुचला, झगड़े के बाद मायके में रहती थी महिला

Sat, 17 Dec 2022 12:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 17 Dec 2022 12:20 PM IST
सार

केकड़ी में एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके साथ ही उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी के जीजा ने ही उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Brother in law murder man in Ajmer by hitting by trailer
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर के केकड़ी में आठ दिसंबर को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पत्नी को साथ नहीं भेजने से नाराज जीजा ने साले पर ट्रेलर चढ़ाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


बीते 8 दिसंबर को सावर के कुशायता रोड पर एक ट्रेलर की चपेट में आने से गोरधा निवासी गोपाल पुत्र लादू लाल मीणा की मौत हो गई थी। हादसे में गोपाल का मासूम पुत्र दिव्यांश भी घायल हो गया था। हादसे के बाद अज्ञात वाहन की तलाश में एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में एक ट्रेलर सुबह 8 बजे पण्डेर से सावर की ओर आई। सीसीटीवी फुटेज में ट्रेलर दुर्घटना के बाद तेज गति से सावर से पण्डेर की तरफ जा रहा था। ट्रेलर नंबरों के आधार पर पुलिस ने पड़ताल की तो ट्रेलर चालक मृतक गोपाल का जीजा भानु प्रताप सिंह पुत्र फूलसिंह मीणा निवासी सरसिया जहाजपुर निकला। 

विज्ञापन


साले ने दी थी जान से मारने की धमकी
पुलिस जांच सामने आया है कि गोपाल ने अपनी बहन लीला का तीन साल पहले सरसिया निवासी भानु प्रताप सिंह के साथ नाता विवाह किया था। भानु प्रताप और उसकी बहन के बीच मनमुटाव के कारण लीला अपने मायके रहने लगी। गोपाल का जीजा चार महीने पहले अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। इसी दौरान जीजा और साले में कहासुनी हो गई। साले गोपाल ने अपने जीजा भानु प्रताप को गोरधा जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उसी दिन भानु प्रताप ने अपने साले गोपाल को मारने की ठान ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की हो गई थी किसी और से शादी

भानु प्रताप चार साल से शाहपुरा की एचएम लॉजिस्टिक कंपनी का ट्रेलर चलाता था। करीब तीन महीने पहले ट्रेलर चलाने वह बाहर चला गया। 4 नवंबर को मृतक गोपाल ने अपनी बहन लीला का किसी और के साथ नाता विवाह कर दिया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद से ही भानु प्रताप बदला लेने के फिराक में था।


साले को मारने के लिए ट्रेलर लेकर खड़ा था जीजा
पुलिस जांच में समाने आया कि 7 दिसंबर को भानुप्रताप को भीलवाड़ा की जिंदल फैक्ट्री में ट्रेलर भरने जाना था लेकिन भानु प्रताप ने अपने साले को मारने के लिए ट्रेलर को भीलवाड़ा नहीं ले जाकर टोंक देवली के रास्ते अपने गांव सरसिया से ले गया। गांव जाकर उसने आपने मोबाइल से मुख्य सिम कार्ड को बंद कर दिया और अपनी दूसरी सिम कार्ड डाल ली।  फिर कुशायता रोड पर भानूप्रताप साले का इंतजार करने लगा। हालांकि, गोपाल ने हेलमेट लगाई थी, इसलिए वह उसे पहचान नहीं पाया। ऐसे में वह मारने में नाकामयाब हो गया। एक बार फिर वो दोपहर 12:30 बजे सावर से गोरधा की और जाने वाले रास्ते पर ट्रेलर को ले जाकर खड़ा कर दिया और अपने साले गोपाल के आने का इंतजार करने लगा। 


गोपाल दोपहर बाद तीन बजे अपने बेटे को लेकर स्कूल से घर जा रहा था। तभी आरोपी भानु प्रताप ने गोपाल की स्कूटी पर ट्रेलर चढ़ा दिया। जिससे साले गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोपाल का पुत्र दिव्यांश गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सावर पुलिस की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी भानुप्रताप को जैतारण के पास हाईवे से ट्रेलर सहित गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed