फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Bhagiratha Prayas: Science center to be built in Ajmer at a cost of Rs 15.20 crore, approval received

भागीरथ प्रयास: 15.20 करोड़ की लागत से अजमेर में बनेगा विज्ञान केन्द्र, संस्कृति मंत्रालय से मिली स्वीकृति

Tue, 06 Feb 2024 10:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 10:54 AM IST
सार

Ajmer: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा एसपीओसीएस योजना के तहत सांसद भागीरथ चौधरी की मांग पर अजमेर में 15.20 करोड़ की लागत का एक नया विज्ञान केंद्र स्वीकृत किया गया है। 

विज्ञापन
Bhagiratha Prayas: Science center to be built in Ajmer at a cost of Rs 15.20 crore, approval received
अजमेर में बनेगा विज्ञान केन्द्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री भारत सरकार जी. किशन रेड्डी ने सांसद भागीरथ चौधरी को पत्र लिखकर अजमेर में नया विज्ञान केंद्र स्थापित किए जाने के संबंध में 15.20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी है। रेड्डी ने सांसद को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा विज्ञान एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एसपीओसीएस नामक एक अनूठी योजना है, जिसके तहत विज्ञान केंद्र और इनोवेशन हब भारत सरकार और राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त फंडिंग से स्थापित किए गए हैं। 

विज्ञापन


रेड्डी ने लिखा है कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस योजना के तहत आपके निर्वाचन क्षेत्र अजमेर में 15.20 करोड़ रुपये की कुल लागत पर विज्ञान केंद्र स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। रेड्डी ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान सरकार की संयुक्त पहल के रूप में स्थापित किए जाने वाले प्रस्तावित विज्ञान केंद्र का एक डिजाइन भी भेजा है।
विज्ञापन


सांसद भागीरथ चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर में साइंस सेन्टर की स्थापना विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों में वैज्ञानिक जांच की भावना को बढ़ावा देने और इनोवेटिव इंडस्ट्री हेतु नवीन खोज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगी। अब शीघ्र ही उचित स्थान का चयन कर साइंस सेन्टर की स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed