फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Devnani first person from district who addressed conference of Commonwealth Parliamentary Union

Ajmer News: विश्व में पहुंचा अजमेर का नाम, देवनानी ने राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के सम्मेलन को किया संबोधित

Wed, 06 Nov 2024 08:31 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2024 08:31 PM IST
सार

देवनानी ने कहा कि भारत और राजस्थान लिंग आधारित भेदभाव समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

विज्ञापन
Ajmer Devnani first person from district who addressed conference of Commonwealth Parliamentary Union
राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के सम्मेलन को देवनानी ने किया संबोधित।

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी अजमेर जिले के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 67वें सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में देवनानी ने कहा कि भारत और राजस्थान में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

 
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भारत और राजस्थान में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भारत और राजस्थान में महिलाओं की सुदृढ़ता के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केंद्र और राजस्थान राज्य की सरकारें महिलाओं के प्रति सभी प्रकार के भेदभाव और हिंसा को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्रभावी कानून और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र व राज्यों में महिलाओं की सुदृढ़ता के लिए चलाई जा रही योजनाओं से लिंग आधारित हिंसा को खत्म करने और भेदभाव का मुकाबला करने के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए समूचे राष्ट्र में नया वातावरण बना है।
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार को सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 67वें सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। देवनानी ने भेदभावपूर्ण कानूनों का मुकाबला, लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ 365 दिनों की सक्रियता, संसदीय प्रक्रियाओं और परंपराओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के अवसर और चुनौतियों तथा बेंचमार्किंग, मानक और दिशानिर्देशों के माध्यम से सर्वोत्तम परंपराओं को अपनाने के बारे में सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंग आधारित भेदभाव समाप्त करने के लिए भारत प्रतिबद्ध
देवनानी ने कहा कि भारत और राजस्थान लिंग आधारित भेदभाव समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षित राष्ट्र और सुरक्षित राजस्थान के लिए केंद्र और राजस्थान सरकार हर दिन नई परिस्थितियों के अनुसार नई योजनाओं के साथ महिला सुरक्षा का वातावरण बनाने का सफल प्रयास कर रही हैं।

प्रधानमंत्री की महिला सुरक्षा योजनाएं बना रही हैं प्रभावी वातावरण
देवनानी ने कहा कि भारत में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री की महिला सुरक्षा योजनाएं प्रभावी वातावरण बना रही हैं। इन योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, नारी शक्ति वंदन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मिशन शक्ति योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, सिलाई मशीन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और महिला समृद्धि जैसी अनेक योजनाओं से भारत में महिलाएं मजबूत और सुरक्षित हुई हैं। इन योजनाओं के बेहतर परिणाम समाज के सामने आ रहे हैं। ऐसी प्रभावशाली योजनाएं लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा को रोकने में सफल हुई हैं।

365 दिन की सक्रियता आवश्यक
अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि एक सुरक्षित दुनिया प्रदान करने वाले सम्मेलनों के प्रति सभी राष्ट्रों और राज्यों को अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करना होगा, ताकि महिलाओं को पुरुषों के साथ समानता से वंचित नहीं किया जा सके और अपराधियों के प्रति अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। इसके लिए सभी को एकजुट होकर भेदभावपूर्ण लिंग आधारित हिंसा को रोकने के लिए सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

सदन की कार्यवाही का हो रहा है सजीव प्रसारण
वासुदेव देवनानी ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में दिए अपने संबोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से विधायी मंडलों को नियमित कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और जटिल डेटा के विश्लेषण करने के नए अवसर मिले हैं। राजस्थान विधानसभा में सदन की कार्यवाही का सजीव प्रसारण किया जा रहा है। ई-विधान के माध्यम से विधानसभा की सभी प्रक्रियाओं को डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इससे विधानसभा के सभी कार्य पेपरलेस हो जाएंगे। विधायी मंडलों के लिए यह नवाचार है।


भारतीय लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य विधानसभा के लिए राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के मानक, मानकीकरण और दिशानिर्देश महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। इनसे निष्पक्ष प्रक्रियाओं और प्रक्रियात्मक परिणामों के मूल सिद्धांतों का पालन करने में सहयोग मिल रहा है। लोकतांत्रिक जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखने और सामूहिक रूप से सार्वजनिक संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हो रहा है।

 

राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के सम्मेलन को सम्बोधित करते देवनानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed