फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Weather Today: Roads filled with water due to rain in Ajmer strike of sanitation workers

Ajmer Weather Today: अजमेर में बारिश से सड़कों पर भरा पानी, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से ड्रेनेज सिस्टम फेल

Thu, 01 Aug 2024 12:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Aug 2024 12:24 PM IST
सार

बारिश से अजमेर शहर के कई मुख्य मार्गों सावित्री कॉलेज रोड, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, शहर की निचली बस्तियां प्रकाश रोड, नगरा, भट्टा समेत कई इलाकों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Ajmer Weather Today: Roads filled with water due to rain in Ajmer strike of sanitation workers
सड़कों पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में पिछले कई दिनों से शांत पड़े मानसून ने आज चुप्पी तोड़ दी। बीती रात से रुक-रुक कर तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। यह बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत बनती देखी गई। आफत इसलिए, क्योंकि पिछले चार दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, जिसके चलते शहर में तमाम जगहों पर कचरे के ढेर पड़े हैं। अब यह कचरा बारिश के पानी से नालों में गिर रहा है, जिससे शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया और सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने वाले में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

विज्ञापन


बारिश से अजमेर शहर के कई मुख्य मार्गों सावित्री कॉलेज रोड, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय समेत कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं, शहर की निचली बस्तियां प्रकाश रोड, नगरा, भट्टा समेत कई इलाकों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। इससे यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed