फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Stunting with luxury cars proved costly, police took you to police station for driving at speed

Ajmer: लग्जरी गाड़ियों से स्टंट करके रीलें बनाना महंगा पड़ा, स्पीड में कार दौड़ाई तो पुलिस ने करा दी थाने की सैर

Tue, 27 Aug 2024 04:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 04:38 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी की रीलें डालकर लाइक्स और फॉलोअर्स बटोरने के लिए शहर के एक रईसजादे ने लग्जरी कार से स्टंट करते हुए आगे चल रहे टेंपो को टक्कर मार दी। ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो फर्राटे से कार दौड़ा दी लेकिन पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर उसे धर दबोचा।

विज्ञापन
Ajmer: Stunting with luxury cars proved costly, police took you to police station for driving at speed
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस होने का चलन लगातार बढ़ रहा है, जिसे लेकर युवा अलग-अलग तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। अजमेर जिले का रॉबिन भी इसी तरह फॉर्च्यूनर कार, थार जीप और बाइक से स्टंटबाजी करके रीलें सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा है लेकिन आज उसने फॉर्च्यूनर से स्टंट करते समय आगे जा रहे एक टेंपो को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


मामले में ट्रैफिक पुलिस ने श्रीनगर गांव निवासी रॉबिन को हिरासत में लिया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीकाराम काला ने बताया कि रॉबिन अपनी फॉर्च्यूनर कार 70 की स्पीड से सड़क पर दौड़ा रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक को रोकना चाहा तो उसने और तेज गति से कार चलाना शुरू कर दिया । इसी दौरान उसका पर नियंत्रण नहीं रहा और उसने आगे चल रहे एक टेंपो को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि दोनों ही ड्राइवरों को चोट नहीं लगी। मगर कार और टेंपो क्षतिग्रस्त हो गए। अब ट्रैफिक पुलिस इस मामले में एमवी एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं में कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


मोबाइल में मिले स्टंट वीडियो

ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीकाराम काला ने बताया कि मामले में रॉबिन का मोबाइल चेक करने पर उसके फोन से सड़क पर अलग-अलग तरह से स्टंट करते हुए कई वीडियो मिले हैं। एक वीडियो में वह थार जीप को सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर चढ़ाते हुए नजर आ रहा है तो कहीं थार को मिट्टी में स्पीड से दौड़ते हुए स्टंट करता दिखाई दे रहा है। वहीं बाइक को एक ही जगह खड़ी करके व्हील को तेज गति से घूमाते हुए नजर आ रहा है। बहरहाल ट्रैफिक पुलिस ने रॉबिन को हिरासत में लेकर उसकी फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर लिया है और आगे के अनुसंधान के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सदर कोतवाली थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed