{"_id":"668df05500a7cd4f410fb19b","slug":"ajmer-street-vendors-of-chudi-bazar-sit-on-strike-with-family-accuse-municipal-corporation-of-arbitrariness-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: चूड़ी बाजार के स्ट्रीट वेंडर्स परिवार के साथ धरने पर बैठे, नगर निगम पर लगाया मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: चूड़ी बाजार के स्ट्रीट वेंडर्स परिवार के साथ धरने पर बैठे, नगर निगम पर लगाया मनमानी का आरोप
Wed, 10 Jul 2024 07:52 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:52 AM IST
सार
शहर के चूड़ी बाजार क्षेत्र से हटाए गए ठेलों को लेकर स्ट्रीट वेंडर्स नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीवी-बच्चों समेत धरने पर बैठ गए। नगर निगम के मुख्य द्वार पर धरना दे रहे इन छोटे व्यापारियों का कहना है कि निगम रसूखदार व्यवसाइयों से रिश्वत लेकर हमें बेरोजगार करने पर तुला है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर नगर निगम द्वारा शहर के चूड़ी बाजार से हटाए गए ठेले को लेकर आज स्ट्रीट वेंडर्स का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया । उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की इस कार्रवाई से वे लोग बेरोजगार हो गए हैं, इसे लेकर उन्होंने अजमेर नगर निगम के बाहर अपने परिवार के साथ धरना भी दिया ।
विज्ञापन
नगर निगम के पास चूड़ी बाजार क्षेत्र में 10 साल पूर्व बनाए गए वेंडिंग जोन में अस्थाई ठेला लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बड़े व्यवसाइयों से पैसे लेकर हमारे ठेलों को हटाया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि हमारे पास संपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध हैं, उसके बावजूद निगम अधिकारियों द्वारा हजारों रुपये के चालान काटे जाते है और ठेलों को जब्त कर लिया जाता है।
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कहा कि हमें दुकान खोलने के लिए नगर निगम से समय दिया जाता है, उस समय पर ही हम दुकान खोल सकते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे ठेले सुबह से ही लगें, जैसे पहले लगते थे और नगर निगम द्वारा हमें नाजायज परेशान नही किया जाए।
विज्ञापन