{"_id":"686e47188d5893b6f40e29f0","slug":"ajmer-rpsc-releases-interview-lists-for-two-major-exams-check-names-on-official-website-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer : RPSC ने दो बड़ी परीक्षाओं के साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की, वेबसाइट पर देखें नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer : RPSC ने दो बड़ी परीक्षाओं के साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की, वेबसाइट पर देखें नाम
Wed, 09 Jul 2025 04:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 09 Jul 2025 04:18 PM IST
सार
आरपीएससी ने जनसंपर्क अधिकारी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ) परीक्षा-2024 तथा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग ) संवीक्षा परीक्षा-2021 के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है जिसे अयोग की वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा जनसंपर्क अधिकारी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ) परीक्षा-2024 के अंतर्गत 18 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पूर्णतः अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों हेतु परीक्षा का आयोजन 17 मई 2025 को किया गया था। परीक्षा के परिणाम स्वरूप साक्षात्कार हेतु सफल घोषित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता रद्द कर दी जाएगी तथा पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार हेतु सम्मिलित किया जाएगा। काउंसलिंग के विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यम से यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur News: पिछोला झील का जलस्तर 10 फीट पहुंचा, जल्द ओवरफ्लो होने की उम्मीद
विज्ञापन
सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग ) संवीक्षा परीक्षा-2021
इसी तरह आयोग ने सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग ) संवीक्षा परीक्षा-2021 के अंतर्गत यूरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) के 7 तथा रेडियोथेरेपी (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के 6 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों हेतु संवीक्षा परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त 2022 को किया गया था। परीक्षा अंतर्गत पात्रता जांच के लिए विचारित सूचियां 19 तथा 24 दिसंबर 2024 को जारी की गई थीं। विचारित सूची मैं सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच उपरांत अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को जल्द ही अवगत करवा दिया जाएगा।