फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Rajasthan State and Subordinate Services Exam Guidelines Issued, E-Mitra and Cyber Cafes to Stay Shut

Ajmer : राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश, ई-मित्र व साइबर कैफे रहेंगे बंद

Wed, 29 Jan 2025 10:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 10:52 PM IST
सार

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के सुचारु संचालन हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर क्षेत्र में ई-मित्र एवं साइबर कैफे बंद करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Ajmer: Rajasthan State and Subordinate Services Exam Guidelines Issued, E-Mitra and Cyber Cafes to Stay Shut
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए बुधवार को जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों और उपसमन्वयक दलों को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर क्षेत्र में ई-मित्र एवं साइबर कैफे बंद करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी वंदना खोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक एक पारी में किया जाएगा। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने कहा कि परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को राजस्थान लोकसेवा आयोग की सभी गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा की तैयारियों पर सभी जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों से चर्चा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। स्टाफ के मोबाइल स्विच ऑफ कर अलमारी में सील किए जाएंगे। पुलिस कार्मिकों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

वीडियोग्राफी अनिवार्य

परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर केंद्र पर दो वीडियोग्राफर तैनात किए जाएंगे। वीडियोग्राफी के दौरान केंद्र का नाम, परीक्षा की तारीख और परीक्षा प्रारंभ होने के समय की घोषणा रिकॉर्ड की जाएगी। 

गौरतलब है कि जिले में 127 परीक्षा केंद्रों पर कुल 43,099 परीक्षार्थी परीक्षा देने वाले हैं। अजमेर शहर में 102 परीक्षा केंद्र होंगे, जहां 35,184 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। किशनगढ़ में 11 केंद्रों पर 4,032 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और केकड़ी में 14 परीक्षा केंद्रों पर 3,883 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा में अभ्यर्थियों को साधारण गर्म कपड़े और जूते पहनने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले कड़ी सुरक्षा जांच की जाएगी। परीक्षार्थियों को उत्तर पत्रक की कार्बन कॉपी चयन प्रक्रिया पूर्ण होने तक सुरक्षित रखनी होगी।


परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा आयोजन से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष 0145-2422517 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed