फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Rajasthan Board supplementary exam from today, no information regarding postponement of examinations

Ajmer : राजस्थान बोर्ड की पूरक परीक्षा आज से, भारी बारिश के चलते परिक्षाएं स्थगित करने की कोई सूचना नहीं

Mon, 12 Aug 2024 08:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 08:00 AM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते कलेक्टरों ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है लेकिन आज से होने वाली बोर्ड की पूरक परिक्षाओं को लेकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षा स्थगित करने संबंधी कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Ajmer: Rajasthan Board supplementary exam from today, no information regarding postponement of examinations
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को राजधानी जयपुर सहित पूरे राजस्थान के कई जिलों और कस्बों में भारी बारिश के कारण कई जिलों के कलेक्टरों ने कक्षा 12  तक के विद्यार्थियों की छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार से बोर्ड की पूरक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं लेकिन देर रात 11 बजे तक भी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज से शुरू होने वाली पूरक परीक्षाओं को स्थगित करने की सूचना जारी नहीं की गई है। जिसके कारण सभी जिलों में पूरक परीक्षा देने वाले बच्चे और उनके अभिभावक बड़ी परेशानी व असमंजस की स्थिति में है। 

विज्ञापन


राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन के प्रदेश अध्यक्ष विजय सोनी ने मांग की है कि जयपुर, दौसा, करौली, डीग, गंगापुर सिटी, भरतपुर आदि जिलों में कलेक्टर द्वारा अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में बोर्ड द्वारा पूरक परीक्षा को आगे बढ़ाया जाना उचित होगा। संगठन को विभिन्न जिलों से स्कूलों के मार्ग में व कई जगह स्कूल मैदान में पानी भरने के समाचार मिल रहे हैं तो परीक्षा कैसे संभव है? उन्होंने मांग की है कि विधार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार शीघ्र पूरक बोर्ड परीक्षा को आगे बढ़ाने पर निर्णय करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed