फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: cunning thief who broke into a vacant house and stole jewelry worth Rs 15 lakh has been arrested

Ajmer News: सूने घर में नकबजनी कर 15 लाख के गहने चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने माल किया बरामद

Tue, 10 Jun 2025 11:36 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 10 Jun 2025 11:36 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर में सूने घर में नकबजनी कर 15 लाख के गहने चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने चोरी किया हुआ माल भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
 

विज्ञापन
Ajmer News: cunning thief who broke into a vacant house and stole jewelry worth Rs 15 lakh has been arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

अजमेर की सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अजमेर के सिविल लाइन्स क्षेत्र में रेकी कर एक सूने मकान को निशाना बनाया और लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया था। पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों के माध्यम से आरोपी तक पहुंच बनाते हुए माल बरामद किया गया।

विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि दिनांक तीन जून 2025 को डॉ. आशा जोनसन (77) निवासी 64A/10 मर्शी विला सिविल लाइन्स अजमेर ने थाना सिविल लाइन्स में रिपोर्ट दी थी। उसमें उन्होंने बताया कि वे दिनांक 27 मई को अपनी पुत्री के पास दिल्ली गई थीं। एक जून को उनकी बहन रेखा जॉनसन ने सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, जहां से यह साफ हुआ कि 31 मई और एक जून की रात अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, अन्य सामान और कारों की आरसी चोरी कर ली थी। इस सूचना पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 180/2025 धारा 305(A), 331(4) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sirohi News: डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कल होगी परीक्षा, 11 केंद्रों पर 3,041 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एवं मुख्यालय) हिमांशु जांगीड़ व वृत्ताधिकारी रूद्रप्रकाश शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें थानाधिकारी शंभु सिंह शेखावत, एसआई गिरीराज कुमार, एएसआई सुवालाल, कांस्टेबल समित सहारण, अभय सिंह, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामनिवास और अजीत सिंह को शामिल किया गया।

घटनास्थल पर एफएसएल व एमओबी टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए गए और फिंगर प्रिंट लिए गए। टीम ने पहले से चालानशुदा अपराधियों के डाटाबेस का विश्लेषण कर उनसे पूछताछ की। अजमेर शहर के 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसी दौरान एक जून को रात दो बजे अजमेर क्लब चौराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया। मुखबिरों की सूचना, तकनीकी इनपुट व सीडीआर विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। दिनांक छह जून को उसे पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह सूने मकानों की रेकी कर वारदातों को अंजाम देता है।

 
सिविल लाइन थानाधिकारी शंभू सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। कांस्टेबल समित सहारण ने इस बरामदगी में विशेष योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: निर्जला एकादशी पर सड़क पर बीयर बांटने का मामला, जयपुर पुलिस ने सात युवकों को किया गिरफ्तार

सिविल लाइन थानाधिकारी शंभू सिंह शेखावत ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम बबलू उर्फ बबली उर्फ राजेन्द्र है, जो नत्थीलाल उर्फ शैतानाराम जाति बांवरी चौहान का पुत्र है। उसकी उम्र 38 वर्ष है। वह मूलतः ग्राम सीरावास (अलवर) और ग्राम ईकरण (भरतपुर) का निवासी रहा है। वर्तमान में वह यादव नगर कंकरवाली थाना रामपुरा जिला रेवाड़ी (हरियाणा) में रह रहा था। आरोपी पेशेवर अपराधी है और विभिन्न शहरों में किराए के मकानों में रहकर अपनी पहचान छिपाकर नकबजनी की वारदातों को अंजाम देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed