{"_id":"6848387679be963f7a00cc54","slug":"the-exam-for-admission-to-deled-course-will-be-held-tomorrow-from-11am-to-2pm-3041-candidates-will-appear-sirohi-news-c-1-1-noi1344-3045091-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कल होगी परीक्षा, 11 केंद्रों पर 3,041 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कल होगी परीक्षा, 11 केंद्रों पर 3,041 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Tue, 10 Jun 2025 11:25 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:25 PM IST
सार
Sirohi News: डॉ. दिनेश सापेला ने सभी परीक्षा केन्द्राधीक्षकों और केन्द्रीय पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर समुचित व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कल होने वाली परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों को लेकर बैठक
विस्तार
सिरोही जिले में डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्री डीएलएड परीक्षा रविवार 15 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिलेभर से कुल 3041 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जो कि सिरोही जिला मुख्यालय पर बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं, जिसकी समीक्षा अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला की अध्यक्षता में आत्मा सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में की गई।
विज्ञापन
बैठक में डॉ. सापेला ने सभी परीक्षा केन्द्राधीक्षकों और केन्द्रीय पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था, पंखों व विद्युत आपूर्ति की निरंतर उपलब्धता और परीक्षा कक्षों में रोशनी की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Sirohi News: BJP नेता अजय ढाका पर जानलेवा हमले का आरोप, उद्यमियों ने CM को ज्ञापन सौंप की पद से हटाने की मांग
विज्ञापन
सुरक्षा और निगरानी पर रहेगा विशेष जोर
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए। परीक्षा केंद्रों पर अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक सहयोग के साथ निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में सभी 11 परीक्षा केन्द्रों के केंद्राधीक्षक एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे, जिनसे परीक्षा प्रबंधन की बारीकियों पर विचार-विमर्श किया गया।
दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए अलग केंद्र
जिला समन्वयक प्रो. अजय शर्मा ने बताया कि वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित इस परीक्षा के अंतर्गत दो वर्षीय डीएलएड कोर्स के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर कुल 2563 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 478 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 11 केंद्रों पर 3041 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- Jaipur News: निर्जला एकादशी पर सड़क पर बीयर बांटने का मामला, जयपुर पुलिस ने सात युवकों को किया गिरफ्तार
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें परीक्षार्थी, अनुदेशों का करें अध्ययन
प्रो. शर्मा ने यह भी बताया कि सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र या अन्य किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़े, तो वे तत्काल वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो, ताकि परीक्षार्थियों को उनके शैक्षणिक भविष्य के लिए बेहतर अवसर मिल सके।