फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Woman dies due to collision with roadways bus

Ajmer News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 17 Jan 2024 08:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 08:31 PM IST
सार

रोडवेज बस ने महिला को टक्कर मार दी, ऐसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि एक महीने पहले ही महिला की शादी हुई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Ajmer News Woman dies due to collision with roadways bus
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर शहर के जयपुर रोड स्थित भुणाबाय में बुधवार को तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने एक बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला का पति घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद भुनाबाय गांव के ग्रामवासियों ने सड़क पर लंबा जाम लगा दिया और सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष हाथों में लाठियां लेकर खड़े हो गए। ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए जाम से जयपुर रोड पर दोनों साइड कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर मय जाब्ता पहुंचे एडिशनल एसपी ग्रामीण वैभव शर्मा ने ग्रामीणों से समझाइश की। लेकिन ग्रामीण स्पीड ब्रेकर बनाने और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर अड़ गए और उन्होंने मृतक महिला के शव को सड़क के किनारे रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, मृतका जयपुर रोड के भुनाबाय में रहने वाली अंजलि थी। जो अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। मृतका की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। वहीं, करीब डेढ़ घंटे रास्ता जाम करने के बाद बाद एडिशनल एसपी ग्रामीण वैभव शर्मा ने ग्रामीणों से समझाइश की और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग व स्पेशल केस बनाकर सरकार से मुआवजा दिलाने की बात का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उर्स मेले में लगी टोंक डिपो की रोडवेज बस RJ-14 PE-5299 को जब्त कर लिया और बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। यह बस ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में उर्स स्पेशल बस के रूप में लगाई गई थी, जो उर्स में जायरीनों को विश्राम स्थल से शहर लाती थी। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के शव को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed