फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Water Resources Minister Suresh Singh Rawat verbally attacked Dotasara

Ajmer News: जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत बोले, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी थी, जिसे जनता ने उखाड़ फेंका

Fri, 23 Aug 2024 06:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Aug 2024 06:12 PM IST
सार

अजमेर में जल संसाधन कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि डोटासरा अपने नेताओं को खुश करने के लिए किसानों का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Ajmer News: Water Resources Minister Suresh Singh Rawat verbally attacked Dotasara
पत्रकार वार्ता करते मंत्री सुरेश सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल संसाधन कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत शुक्रवार को अजमेर पहुंचे। यहां कुछ देर के लिए अजमेर के सर्किट हाउस में रुककर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए पूर्व कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की जननी थी, जिसे जनता ने उखाड़ फेंका। 

विज्ञापन


काम में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं 
रावत ने कहा कि राजस्थान के तमाम अधिकारियों की काम में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्थान में जल क्रांति लाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिन में 18 घंटे आम जनता की मदद करने वाले नेता हैं। कांग्रेस के नेताओं ने जब उनकी सरकार थी, उस वक्त राज का आनंद लिया और सत्ता का सुख प्राप्त किया। लोग कहते हैं कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने घरवालों के भी मजे करा दिए। कांग्रेस भ्रष्टाचार फैलाने वाली पार्टी है। हम भ्रष्टाचार रोकने वाली पार्टी के कार्यकर्ता हैं। 
विज्ञापन


किसानों का भी मज़ाक उड़ा रहे डोटासरा
सुरेश सिंह रावत ने गोविंद सिंह डोटासरा निशाना साधते हुए कहा कि डोटासरा लगातार गलत बयानबाजी करते हुए अपने नेताओं को खुश करने का काम कर रहे हैं। डोटासरा केवल आलाकमान को खुश करने के लिए जुबान खोलते हैं। रावत ने कहा कि डोटासरा ने तो एक बार अपने घर पर मिलने आए लोगों तक का अपमान कर दिया था। डोटासरा राहुल गांधी सोनिया गांधी के कहने पर बयान जारी करते हैं। किसान मुख्यमंत्री का विरोध और मज़ाक उड़ाने वाले डोटासरा राजस्थान के किसानों का भी मज़ाक उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed