{"_id":"667d29ea11cb839b8404c13c","slug":"ajmer-news-the-cunning-man-and-woman-escaped-after-stealing-rs-3-25-lakh-from-the-shop-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: एक लाख की खरीददारी फिर उसी शॉप से चुराए सवा तीन लाख रुपये, सीसीटीवी में कैद हुए शातिर महिला-पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: एक लाख की खरीददारी फिर उसी शॉप से चुराए सवा तीन लाख रुपये, सीसीटीवी में कैद हुए शातिर महिला-पुरुष
Thu, 27 Jun 2024 02:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:29 PM IST
सार
दुकान में चोरी के अंदेशा होने के बाद मालिक ने दुकान के बाहर लगे कैमरों को खंगाला तो व्यक्ति रुपये लेकर जेब में डालकर ऑटो में बैठता नजर आया। चोरी की वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर शहर के गंज थाने से कुछ कदमों की दूरी पर स्थित एक मोबाइल-इलेक्ट्रिक शॉप में खरीदारी करने आए शातिर पुरुष-महिला बैग से 3.25 लाख रुपये रखकर फरार हो गए। चोरी की वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं, वारदात से पहले दोनों ने दो मोबाइल फोन और एलईडी खरीदने के बाद दुकान मालिक को एक लाख रुपये भी दिए थे। उनके साथ 12 साल का बालक भी था।
विज्ञापन
हालांकि बैग से रुपये निकालने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाई। जिस जगह पर बैग रखा हुआ था। वहां कैमरे नहीं थे। परिवार के जाने पर दुकान मालिक ने जब बैग संभाला तो उसमें रुपये गायब मिले। फिर उसने दुकान के बाहर लगे कैमरों को खंगाला तो व्यक्ति रुपये लेकर जेब में डालकर ऑटो में बैठता नजर आया। दुकान मालिक ने खरीदारी कर गए शख्स को फोन मिलाया तो स्विच ऑफ आया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का जायजा लेकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक जसदीप सिंह दुआ ने बताया कि उसकी गंज गुरुद्वारा के नीचे शॉप है। दो दिन से एक व्यक्ति और महिला मोबाइल देखने के लिए दुकान पर आ रहे थे। ये लोग दुकान की रेकी पहले कर चुके थे। बुधवार शाम को महिला-पुरुष बालक को साथ लेकर दो मोबाइल व एलईडी खरीदने दुकान पर आए। उस वक्त एक-दो ग्राहक मोबाइल फाइनेंस करवा रहे थे।
विज्ञापन
ऐसे में उसका ध्यान मोबाइल शॉप पर भी था। एसी की पेमेंट के करीब सवा तीन लाख रुपये आए थे। इस बीच बारिश के चलते दस मिनट के लिए लाइट गई। मौके का फायदा उठाकर महिला-पुरुष ने रुपये बैग से निकाल लिए। ऑटो में सवार होकर निकल गए। वहीं, वारदात के बाद से एरिया के दुकानदार सकते में हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले में दुकान मालिक की रिपोर्ट पर गंज थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया है।