फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Small traders protest at the gate of Ajmer Municipal Corporation

Ajmer News: नगर निगम के गेट पर बीवी-बच्चों समेत छोटे व्यापारियों का धरना, निगम पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Tue, 09 Jul 2024 06:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 09 Jul 2024 06:56 PM IST
सार

गुस्साए स्ट्रीट वेंडर्स ने निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि रसूखदार व्यवसाइयों से रिश्वत लेकर हमें बेरोजगार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ajmer News: Small traders protest at the gate of Ajmer Municipal Corporation
निगम के गेट के बार प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के चूड़ी बाजार से हटाए गए ठेले को लेकर मंगलवार को स्ट्रीट वेंडर्स का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की इस कार्रवाई से वह बेरोजगार हो गए हैं। गुस्साए छोटे व्यापारियों ने अजमेर नगर निगम के गेट के बाहर अपने परिवार के साथ धरना दिया।

विज्ञापन


नगर निगम के पास चूड़ी बाजार क्षेत्र में 10 साल पूर्व बनाए गए वेंडिंग जोन में अस्थाई ठेला लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बड़े व्यवसाइयों पैसे लेकर हमारे ठेलों को हटाया जा रहा है। हमारे पास संपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध हैं। उसके बावजूद निगम अधिकारी हजारों रुपये के चालान काट रहे हैं और ठेलों को जप्त कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि निगम कर्मचारी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, जबकि यहां बने कॉप्लेक्स होटल आदि में पार्किंग तक की व्यवस्था नहीं है। इन लोगों ने दुकान के आगे बने नाले पर भी अतिक्रमण कर रखा है, नगर निगम अधिकारियों को ये दिखाई नहीं देता है। हमें दुकान खोलने के लिए नगर निगम से समय दिया जाता है, उस समय पर ही हम दुकान खोल सकते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे ठेले सुबह से ही लगे जैसे पहले लगते थे और नगर निगम द्वारा हमे नाजायज परेशान न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed