{"_id":"65d3645c447577dea801b02c","slug":"ajmer-news-prisoner-who-attacked-head-constable-dies-under-suspicious-circumstances-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: हेड कांस्टेबल पर हमला करने वाले कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत, एचआईवी एड्स से था पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: हेड कांस्टेबल पर हमला करने वाले कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत, एचआईवी एड्स से था पीड़ित
Mon, 19 Feb 2024 07:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 19 Feb 2024 07:53 PM IST
सार
अजमेर सेंट्रल जेल में हेड कांस्टेबल पर हमला करने वाले कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कैदी एचआईवी एड्स से पीड़ित था।
विज्ञापन
कैदी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर की सेंट्रल जेल में दो कैदियों के द्वारा हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। जिन दो कैदियों फरदीन व श्रवण ने कांस्टेबल राजेश कुमार पर हमला किया था। उसमें से एक कैदी श्रवण सोनी को तबीयत खराब होने की शिकायत के चलते जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया था, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में हुई कैदी की मौत के बाद एडिशन एसपी सिटी महमूद खान, दरगाह सीओ गौरी शंकर, अलवर गेट थानाधिकारी श्याम सिंह, गंज थानाधिकारी भीकाराम काला सहित अन्य पुलिस के अधिकारी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचे और मृतक कैदी के शव को मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया, जहां कैदी का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचे एडिशनल एसपी सिटी महमूद ने बताया कि जिस कैदी श्रवण ने हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पर हमला किया था, वह एचआईवी एड्स से पीड़ित था। उसकी तबीयत खराब होने के चलते उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक कैदी का पोस्टमार्टम किया जाएगा, उसके बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन