फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Pledge taken to save daughter and educate daughter on the birth anniversary of Baba Saheb

Ajmer News: बाबा साहेब की जयंती पर निकाला पैदल मार्च, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का लिया संकल्प

Sun, 14 Apr 2024 07:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Apr 2024 07:07 PM IST
सार

बाबा साहेब ने देश का संविधान लिखकर सभी नागरिकों को सम्मान अधिकार का प्रावधान दिया है, चाहे वो देश का प्रधानमंत्री हो या देश का आम नागरिक हो।

विज्ञापन
Ajmer News: Pledge taken to save daughter and educate daughter on the birth anniversary of Baba Saheb
बाबा साहेब आंबेडकर जयंती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर धानका युवा संस्था अध्यक्ष दीपक धानका के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंति पर आज डाक बंगले से पैदल मार्च करते हुए आंबेडकर सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर माला पहनाकर और पुष्प भेंटकर कर और आतिशबाजी कर हर्षोल्लास के साथ मनाई।

विज्ञापन


अध्यक्ष दीपक धानका ने बताया कि बाबा साहेब महान प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने भारत का संविधान लिखकर सभी नागरिकों को सम्मान अधिकार का प्रावधान दिया है, चाहे वो देश का प्रधानमंत्री हो या देश का आम नागरिक हो। सभी के लिए कानून एक समान है। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार दिया है। 
विज्ञापन


बाबा साहेब आंबेडकर जी बडे़ ही संघर्षमय जीवन से शिक्षा प्राप्त कर भारत के संविधान रचियता के रूप में जाने गए। अमेरिका ने उनको सिबल ऑफ नॉलेज यानि ज्ञान का प्रतीक का सिबल माना। दुनिया में उनसे ज्यादा ज्ञानी व्यक्ति कोई दूसरा नहीं। इसी के चलते आज धानका समाज डाक बंगले पर एकत्रित होकर पैदल मार्च कतरे हुए बाबा साहेब के नारे लगाते हुए आंबेडकर सर्किल पहुंचे। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प लिया। एक-दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान समाज के वरिष्ठजन सुगनचन्द गहलोत, वीर सिंह डाबले, महेष सांचोर, महेन्द्र कटारिया, महेष भाटी, गोपी सांचोर, अध्यक्ष दीपक धानका, मिथुन, संतोष, सुनील, मदन धनका, रवि, वीनु, हर्ष निर्वाण, ऋुषभ निर्वाण, विक्रय मौर्य, सरदार व हेमन्त आर्य सहित समस्त धानका समाज व अजमेर धानका समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed