फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: In the case of exploitation of girl students, the lawyers kicked and punched the accused

Ajmer News: छात्राओं के शोषण मामले में वकीलों का फूटा गुस्सा, आरोपी पूर्व पार्षद हकीम पर बरसाए लात-घूसे

Mon, 03 Mar 2025 05:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Mar 2025 05:14 PM IST
सार

छात्राओं के ब्लैकमेलिंग और देह शोषण के गंभीर मामले में वकीलों का आक्रोश न्यायालय में फूट पड़ा। आरोपी हकीम कुरैशी को रिमांड समाप्ति के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां वकीलों ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Ajmer News: In the case of exploitation of girl students, the lawyers kicked and punched the accused
आरोपी को पिटाई से बचाने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यावर जिले के बिजयनगर में छात्राओं के साथ ब्लैकमेलिंग और देह शोषण की घटना के विरोध में वकीलों का न्यायालय में फूटा गुस्सा पड़ा। वकीलों ने आरोपी की पेशी के दौरान ही जमकर पिटाई कर दी। रिमांड समाप्ति के बाद मामले में आरोपी हकीम कुरैशी को न्यायालय में पेश किया गया था। कोर्ट चैंबर से बाहर निकलते हुए वकीलों को आक्रोश भड़क गया। वकीलों ने हकीम कुरैशी की जमकर पिटाई शुरू कर दी। भारी पुलिस बल के होते हुए वकीलों ने आरोपी हकीम पर जमकर लात-घूसे बरसाए। पुलिस बमुश्किल आरोपी को बचाते हुए जीप तक ले गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी को रिमांड समाप्ति के बाद सोमवार को अजमेर की पॉक्सो कोर्ट संख्या एक में पेश किया गया। हकीम कुरैशी नंगे पैर सर झुकाते हुए कोर्ट पहुंचा था। विजयनगर थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत जाब्ते के साथ कोर्ट पहुंचे थे। न्यायालय में आरोपी हकीम कुरैशी को 11 मार्च तक जेल भेजने के आदेश दिए हैं। ममाले में अब तक गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं तीन नाबालिग बाल सुधार गृह में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
15 फरवरी को ब्यावर जिले के विजयनगर थाने में एक नाबालिग ने मामला दर्ज कराया था। उसके बाद एक और नाबालिग ने मामला दर्ज कराया फिर तीन लड़कियों के पिता की ओर से भी रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि आरोपी प्राइवेट स्कूल में पढ़ रही नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए विवश कर रहे थे। पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद गिरफ्तारियों का दौर शुरू हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed