फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Illegal Constructions Demolished in Bijaynagar, Cemetery Gate Sealed by Municipality

Ajmer: बिजयनगर में अवैध निर्माणों पर चला नगर पालिका का पीला पंजा, कई निर्माण ढहे, कब्रिस्तान का गेट भी सील

Tue, 25 Feb 2025 12:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 25 Feb 2025 12:31 PM IST
सार

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजयनगर नगर पालिका ने शहर के कई अवैध निर्माणों पर जेसीबी का पंजा चलाया। इस संबंध में ब्लैकमेलिंग कांड में लिप्त एक आरोपी के घर के बाह बने अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया।

विज्ञापन
Ajmer News: Illegal Constructions Demolished in Bijaynagar, Cemetery Gate Sealed by Municipality
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजयनगर नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण और सिंजिंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में कई निर्माणों को हटाया और कब्रिस्तान के एक गेट को बंद कर दिया गया। पालिका प्रशासन ने पहले आरोपियों, कब्रिस्तान और जामा मस्जिद से संबंधित भूमि दस्तावेजों को प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया था। पालिका के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) प्रतापसिंह ने तीन दिन के भीतर स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मांगे थे। निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सोमवार को पालिका ईओ के निर्देश पर जेईएन दीपेन्द्र सिंह शेखावत और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोड़ने और सिंजिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


पालिक ने एक आरोपी के घर के बाहर बने अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया। इसके साथ ही कब्रिस्तान के दो गेटों में से मुख्य सड़क की ओर स्थित एक गेट को सिंजिंग की कार्रवाई के तहत बंद कर दिया गया। पालिका का कहना है कि यह कार्रवाई नगर पालिका अधिनियम के तहत की गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने शहर की कई दुकानों, मॉल, रेस्टोरेंट्स, कैफे और मकानों के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए भी नोटिस जारी किए हैं। जिन लोगों के दस्तावेज ठीक नहीं पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पालिका की इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed