फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Education Minister Dilawar held a meeting of BJP workers and officials in Ajmer

Ajmer News: शिक्षा मंत्री ने की बैठक, बोले- सरकार अच्छा काम कर रही है, आने वाला बजट भी खुशहाल बनाने वाला होगा

Sun, 21 Jul 2024 09:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 21 Jul 2024 09:14 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आने वाला बजट सभी को खुशहाल बनाने वाला होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जो बजट पेश करेंगी वो देश के मान सम्मान और देश रक्षा के लिए होगा। 

विज्ञापन
Ajmer News: Education Minister Dilawar held a meeting of BJP workers and officials in Ajmer
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते शिक्षा मंत्री मदन दिलावर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने शहर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक मे भाजपा पदाधिकारी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उसके बाद दिलावर ने भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी के साथ बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए मदन दिलावर ने कहा की हमारी सरकार अच्छा कार्य कर रही है। अभी अपने बजट को देखा होगा। सबके चेहरे पर खुशी और मुस्कान लाने के लिए भजनलाल सरकार ने बजट पेश किया है। 
विज्ञापन


खुशहाल बनाने वाला बजट होगा
दिलावर ने कहा आने वाला बजट सभी को खुशहाल बनाने वाला बजट होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जो बजट पेश करेंगी वो देश के मान सम्मान और देश रक्षा के लिए होगा। शिक्षकों के ट्रांसफर वाले सवाल पर कहा कि यह सतत प्रक्रिया है जब-जब सरकार निर्णय लेती है, तब तब ट्रांसफर हो जाते हैं। मदन दिलावर ने एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए अपील की और कहा कि पर्यावरण को देखते हुए सभी को पेड़ लगाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी में दुकानों पर नेम प्लेट लगाने वाले सवाल पर दिलावर ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश अभी गए नहीं वहां जाएंगे तब पता करेंगे। इस मौके पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, अजमेर नगर निगम महापौर ब्रजलता हाडा, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed