{"_id":"6605759a2e97d4c4630be39b","slug":"ajmer-news-deputy-cm-diya-kumari-and-prem-chand-bairwa-reached-ajmer-for-office-puja-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: अजमेर पहुंचे प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम; दीया कुमारी ने डबल इंजन और भागीरथ को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: अजमेर पहुंचे प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम; दीया कुमारी ने डबल इंजन और भागीरथ को लेकर कही ये बात
Thu, 28 Mar 2024 07:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:20 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने अजमेर पहुंचे डिप्टी सीएम बैरवा और दीया कुमारी। यहां दीया कुमारी ने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान में बीजेपी डबल इंजन की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
अजमेर पहुंचे डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा और दीया कुमारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के अजमेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के चुनाव कार्यालय का गुरुवार को पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से उद्घाटन हुआ। भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा अजमेर पहुंचे और पूजा अर्चना में भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भागीरथ चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए वहां मौजूद भाजपा नेताओं और पदाधिकारी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी चौधरी को वोट देने की अपली की।
विज्ञापन
वहीं, दीया कुमारी ने भागीरथ चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चौधरी इस बार फिर से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा 25 की 25 सीटें जीतेगी। अजमेर से मौजूदा सांसद भागीरथ इस बार पिछली बार से अधिक मतों से जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से मोदी सरकार देश में अच्छा कार्य कर रही है। इस बार भी डबल इंजन की सरकार बनेगी। मोदी सरकार 400 पर करेंगी। मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता ने सराहा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की।
इस मौके पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भड़ाना, भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम, मसूदा विधायक वीरेंद्र कानावत, अजमेर नगर निगम की महापौर ब्रजलता हाडा सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।