{"_id":"67542bb982492e2dd4030fc2","slug":"ajmer-news-ats-detained-the-person-who-gave-false-information-about-train-blast-from-ajmer-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: मुंबई में ट्रेन ब्लास्ट की झूठी सूचना देने वाले को अजमेर में एटीएस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: मुंबई में ट्रेन ब्लास्ट की झूठी सूचना देने वाले को अजमेर में एटीएस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
Sat, 07 Dec 2024 05:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 07 Dec 2024 05:06 PM IST
सार
मुंबई पुलिस स्टेशन में ट्रेन ब्लास्ट की सूचना देने वाले एक युवक को अजमेर एटीएस ने जिला स्पेशल पुलिस और अजमेर की क्लॉक टॉवर थाना पुलिस के सहयोग से हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना क्लॉक टॉवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के गोवंडी पुलिस स्टेशन को ट्रेन ब्लास्ट की झूठी सूचना देने वाले झारखंड निवासी मिर्जा बेग को अजमेर एटीएस ने जिला स्पेशल पुलिस और क्लॉक टॉवर थाना पुलिस के सहयोग से हिरासत में लिया। आरोपी ने दावा किया था कि कुछ लोग ट्रेन ब्लास्ट की साजिश रच रहे हैं। मुंबई पुलिस की शिकायत पर आरोपी को पकड़ा है। अब मुंबई पुलिस इस मामले की गहन जांच करेगी। एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुंबई में मुकदमा दर्ज है, और आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।
विज्ञापन
एटीएस के एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मुंबई कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक आदमी ने कल वहां के गोवंडी थाने पर ट्रेन ब्लास्ट करने की सूचना दी थी। इस सूचना पर शनिवार सुबह सूचना पर एटीएस, स्पेशल पुलिस और क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने इसे रोका है। मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस व्यक्ति पर मुंबई पुलिस में मुकदमा दर्ज है। इस व्यक्ति ने सूचना दी थी कि वहां पर कोई कंपनी का मालिक है। वो षडयंत्र रच रहा है, आगे की तफ्तीश वहां की लोकल पुलिस करेगी।
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक झारखंड निवासी मिर्जा बेग है। पकड़े गए व्यक्ति ने वहां सूचना दी थी कुछ लोग ट्रेन ब्लास्ट करने की कोशिश में हैं। अब आगे जांच होगी तो पता पड़ेगा। अब आगे मुंबई पुलिस आएगी और इस युवक से पूछताछ करेगी। इसके खिलाफ दर्ज मुकदमों में फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन