फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Assistant Accounts Officer of Pushkar Municipality arrested taking bribe of Rs 55 thousand

Ajmer News: भीलवाड़ा ACB की कार्रवाई, पुष्कर नगर पालिका का सहायक लेखा अधिकारी 55 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 06:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 Apr 2024 06:32 PM IST
सार

पुष्कर नगर पालिका में तैनात सहायक लेखा अधिकारी दीपक अग्रवाल अलग-अलग विकास कार्यों के दौरान किए गए काम की एवज में कमीशन की मांग करता था।

विज्ञापन
Ajmer News: Assistant Accounts Officer of Pushkar Municipality arrested taking bribe of Rs 55 thousand
रिश्वत लेते सहायक लेखा अधिकारी गिरफ्तार। - फोटो : istock

विस्तार

भीलवाड़ा एसीबी की ओर से पुष्कर नगर पालिका में तैनात सहायक लेखा अधिकारी को 55 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैक किया गया है। इस मामले में भीलवाड़ा एसीबी पड़ताल कर आरोपी दीपक अग्रवाल के घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी। दस्तावेजों की जांच कर संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है। अजमेर के साइनवर्ल्ड इलाके में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक अग्रवाल 3:00 बजे नगर पालिका कार्यालय से अजमेर के लिए नवन हो गया था। जानकारी देते हुए भीलवाड़ा एसीबी फर्स्ट के उपाधीक्षक पारसमल जांगिड़ ने बताया कि सिविल ठेकेदार कोटडा निवासी विष्णु कुमार गुप्ता ने भीलवाड़ा एसीबी को शिकायत दी। पुष्कर नगर पालिका में तैनात सहायक लेखा अधिकारी दीपक अग्रवाल अलग-अलग विकास कार्यों के दौरान किए गए काम की एवज में कमीशन की मांग कर रहा है। 80 हजार की डिमांड की गई है।
विज्ञापन


इस दौरान उसने पांच से लेकर 15 प्रतिशत सभी कामों में रिश्वत की मांग की है। जिसे लेकर 25 हजार रुपये अब तक दे दिए गए हैं। वह 55 हजार रुपये की और मांग कर रहा है। इस मामले की जांच कर सत्यापन करवाया गया और इस रिश्वत राशि 55 हजार की रकम के साथ दीपक अग्रवाल को उसके रामनगर निवास स्थान के नजदीक रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जहां से उसे अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाने ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी से गहनता से पड़ताल करने के साथ ही उसके दस्तावेज और अन्य ठिकानों पर जांच की जा रही है। साथ ही इस मामले में और कौन लिप्त हो सकता है इसे लेकर भी भीलवाड़ा एसीबी की ओर से पड़ताल शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed