फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News 14th National Voter Day Voter Awareness Rally organized

Ajmer News: 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदान जागरुकता रैली का हुआ आयोजन

Wed, 24 Jan 2024 09:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 24 Jan 2024 09:46 PM IST
सार

14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन करने के साथ ही फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया गया। अजमेर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

विज्ञापन
Ajmer News 14th National Voter Day Voter Awareness Rally organized
14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में मतदाता जागरुकता रैली विभिन्न मार्ग से होते हुए सूचना केंद्र पहुंची। रैली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाहर, मीरशाह अली एवं तोपदड़ा तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सावित्री एवं माॅडल सुंदर विलास के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया, निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित थीम नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फाॅर स्योर, मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम के आधार पर सूचना केंद्र में निर्वाचन फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया। शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसमें मताधिकार का सर्वाधिक महत्व है। यह स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है। इसका प्रयोग करने से लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। विभिन्न चुनावों के लिए निर्धारित मतदान दिवस पर प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान संबंधी जागरुकता का संदेश प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाना चाहिए। इसमें विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन




निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाती है। अजमेर में मतदाता जागरुकता के लिए बेहतरीन कार्य हुआ है। डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी अच्छा उपयोग किया गया। मतदाताओं को जागरुक करने की गतिविधियों का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। अगले लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि मतदाता जागरुकता प्रदर्शनी गुरुवार को भी आमजन एवं विद्यार्थियों के लिए अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी। शुभारंभ कार्यक्रम में मतदान की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में कल 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इसमें निर्वाचन विभाग के द्वारा जारी थीम पर आधारित ब्लाॅक स्तरीय निबन्ध लेखन, कविता लेखन एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में ब्लाॅक स्तर (अजमेर शहर) पर प्रथम, द्वितीय विजेता विद्यार्थियों (विद्यालय एवं काॅलेज शिक्षा), निर्वाचन गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ तथा कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालय तथा समस्त मतदान केन्द्रों पर भी मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें ब्लाॅक स्तर पर आयोजित गतिविधियों एवं बीएलओ तथा कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। उपस्थित आमजन को मतदान की शपथ दिलवाई जाएगी। साथ ही कल प्रातः 11 बजे समस्त कार्यालयों में शपथ का आयोजन होगा।


कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत अधिकारी एवं कार्मिक जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष के सामने स्थित पार्क में शपथ लेंगे। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक लता मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के, अतिरिक्त जिला कलेकक्ट लोकेश कुमार गौतम, जगदीश प्रसाद गौड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमशंकर वर्मा, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक भागचन्द मण्डरावलिया तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक संजय सांवलानी सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed