फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Miscreants assaulted a couple who came to visit Pushkar snatched mobile and gold chain and fled

Ajmer Crime News: पुष्कर घूमने आए दंपति से की बदमाशों ने मारपीट, मोबाइल और सोने की चेन छीनकर हुए फरार

Wed, 23 Aug 2023 03:18 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 23 Aug 2023 03:18 PM IST
सार

अजमेर के पुष्कर में घूमने आए दंपति के साथ बदमाशों ने मारपीट की। उनसे मोबाइल और सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गए। घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है। युवक की पत्नी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Ajmer Miscreants assaulted a couple who came to visit Pushkar snatched mobile and gold chain and fled
पुलिस थाना पुष्कर (अजमेर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर के दंपति बाइक पर सवार होकर पुष्कर घूमने आए थे। वापस लौटते वक्त पुष्कर और अजमेर के रास्ते के बीच दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने दंपति पर हमला कर दिया। उनसे तीन मोबाइल, एक स्मार्ट वॉच और एक सोने की चेन लेकर फरार हो गए। बाइक सवार युवक के सिर में चोट लगने के चलते अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी है। तो वहीं, लूट के शिकार हुए घायल युवक की पत्नी ने पुष्कर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है । 

विज्ञापन


अज्ञात बाइक सवार लोगों ने दंपति पर किया जानलेवा हमला
जानकारी के मुताबिक चार बदमाशों ने रास्ता रोका और बीयर की बोतल से हमला किया। बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। अजमेर धोलाभाटा निवासी सत्येंद्र कुमार गहलोत और उनकी पत्नी सविता गहलोत पुष्कर के देवनगर रोड चित्रकूट धाम से वापस अजमेर की ओर लौट रहे थे, इसी दौरान उनके साथ लूटपाट और मारपीट की वारदात हो गई। वारदात की शिकार हुई पीड़िता सविता गहलोत ने बताया कि वह और उनके पति मंगलवार शाम 6:00 बजे अजमेर से पुष्कर के लिए निकले थे। इसी बीच रात नौ बजे पुष्कर के देवनगर रोड चित्रकूट धाम के पास दो बाइक पर सवार होकर चार लोग आए और बीयर की बोतल को बाइक चला रहे अजमेर धोलाभाटा निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र रतनलाल के सिर पर दे मारा। अचानक हुए इस हमले से सत्येंद्र बेहोश हो गए। साथ ही चारों बदमाशों ने सत्येंद्र की पत्नी सविता से भी मारपीट की। डरा-धमका कर तीन मोबाइल फोन, एक स्मार्ट वॉच, एक सोने की चेन और नकदी छीन कर ले गए। इसके बाद सविता ने शोर भी मचाया लेकिन देर रात और सुनसान इलाका होने के चलते तुरंत मदद नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


घायल युवती ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई 
घायल सत्येंद्र की पत्नी सविता ने भाग कर अपनी जान बचाई और क्षेत्र में रह रहे युवकों से मदद मांगी। मौके पर वापस पहुंची तो उनके पति घायल अवस्था में सड़क पर गिरे हुए थे। इसके बाद सविता ने घायल सत्येंद्र को पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया और पुष्कर पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्कर थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित की रिपोर्ट पर आईपीसी 382, 356, 34 मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुष्कर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने शुरू कर दिया है। फिलहाल घायल सतेन्द्र का इलाज अजमेर के जेएलएन अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed