फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Former RTDC Rathod inspected Nand College and under construction building

Ajmer: पूर्व आरटीडीसी राठौड़ ने नांद कॉलेज और निर्माणाधीन बिल्डिंग का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से यह कहा

Fri, 28 Jun 2024 06:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jun 2024 06:34 PM IST
सार

पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया और कॉलेज के प्रिसिपल संजय जैन से कॉलेज बिल्डिंग निर्माण संबंधी प्रगति की जानकारी हासिल की। 

विज्ञापन
Ajmer: Former RTDC Rathod inspected Nand College and under construction building
पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पुष्कर दौरे पर रहे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के पुष्कर दौरे पर रहे पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ पैतृक गांव नांद  पहुंचे और कॉलेज का  निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी जाना। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्या है, राज्य सरकार से जल्द उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया और कॉलेज के प्रिसिपल संजय जैन से कॉलेज बिल्डिंग निर्माण संबंधी प्रगति की जानकारी हासिल की। साथ ही बिल्डिंग बना रहे ठेकेदार से भी निर्माण संबंधी जानकारी ली और किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि गांव नांद के कॉलेज में लगातार विद्यार्थियों का ग्राफ बढ़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल विद्यार्थियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है जो इस कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कॉलेज में आस पास के गांवों और कस्बों के छात्र और छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल रही है। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में स्टाफ की कमी सामने आई। स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए और जल्द कॉलेज की नई बिल्डिंग बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री भजन लला शर्मा और उच्च शिक्षा मंत्री व उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा से विशेष आग्रह करेंगे, ताकि कॉलेज विद्यार्थियों को सभी सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जब धर्मेंद्र राठौड़ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में आरटीडीसी चेयरमैन व राज्यमंत्री के पद पर आसीन थे, तब राठौड़ के प्रयास और विशेष निवेदन पर राजस्थान सरकार ने राजस्थान सहित गांव नांद में कॉलेज की सौगात दी थी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद हेमंत जोधा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed