फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Due to weak prosecution, those who raised slogans of 'Sar Tan Se Juda' were acquitted- Deputy Mayor

Ajmer : कमजोर अभियोजन और चालान की खामियों के कारण 'सर तन से जुदा' के नारे लगाने वाले बरी हुए, बोले उपमहापौर

Tue, 16 Jul 2024 11:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 11:18 PM IST
सार

सर तन से जुदा करने के नारे लगाने वाले आरोपियों को बरी करने को लेकर अजमेर नगर निगम के उपमहापौर ने तत्कालीन गहलोत सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा पेश चालान में छोड़ी गई खामियों के चलते आरोपियों को इसका लाभ मिला है।

विज्ञापन
Ajmer: Due to weak prosecution, those who raised slogans of 'Sar Tan Se Juda' were acquitted- Deputy Mayor
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के मुख्य निजाम गेट पर सर तन से जुदा के नारे लगाने वाले मुख्य आरोपी गौहर चिश्ती सहित अन्य पांच आरोपियों को आज न्यायालय द्वारा बरी किए जाने को लेकर अजमेर नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने तत्कालीन गहलोत सरकार के पुलिस महकमे पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि आज "सर तन से जुदा" करने वाले नारे लगाने वाले आरोपियों को बरी कर दिया, जिसके लिए तत्कालीन कांग्रेस की गहलोत सरकार जिम्मेदार है क्योंकि उस समय पुलिस प्रशासन द्वारा चालान पेश करते समय विभिन्न प्रकार की कानूनी खामियां छोड़ी गईं ताकि आरोपियों को इसका सीधा-सीधा लाभ पहुंचे और आज यही हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईपीसी की खामियों को ढाल बनाकर व अभियोजन पक्ष द्वारा कमजोर पैरवी करने के कारण देश में अलगाववादी ताकतों व आतंकवादी गतिविधियां करने वालों को बढ़ावा मिला है। देश के सौहार्द्र को बिगाड़ने का बढ़ावा देने वाला काम आज के फैसले में हुआ है, जिसके लिए तत्कालीन गहलोत सरकार व उनका पुलिस महकमा, कमजोर अभियोजन पक्ष और आईपीसी की खामियां जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed