Rajasthan: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले दरगाह खादिम, अजमेर आने के लिए किया आमंत्रित
अजमेर दरगाह खादिम सैयद फखर काजमी चिश्ती ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई में मुलाकात की। इस दौरान सैयद फखर काजमी ने उन्हें जियारत के लिए अजमेर दरगाह आने के लिए आमंत्रित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के गद्दीनशीन व खादिम सैयद फखर काजमी चिश्ती ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। वे उनके बुलावे पर मुंबई स्थित राजभवन पहुंचे, जहां फखर काजमी चिश्ती ने राज्यपाल को परंपरा के अनुसार दस्तारबंदी और शॉल ओढ़ा कर जियारत के लिए अजमेर दरगाह शरीफ आमंत्रित किया।
सैयद फखर काजमी चिश्ती और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मुलाकात करीब एक घंटे चली। राज्यपाल ने सूफी संतों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में शांति और भाईचारे का पैगाम जो सूफी और संतों ने दिया है, वो आज तक कोई न दे सका। सूफी संत समस्त देशवासियों को एक होकर रहने की बात कहते चले आएं हैं।
बता दें कि सैयद फखर काजमी इन दिनों पांच दिवसीय मुंबई यात्रा पर हैं। वे चांदीवाला ग्रूप के निर्देशक स्व. हुमायूं अबु बकर चांदीवाला की याद में बनाई गई मस्जिद के उद्घाटन में शिरकत करने गए हैं, जहां उन्होंने जुम्मे की नमाज अदा की।