फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Crime The accused took her to the ruins and raped her Arrested

Ajmer: मां को टिफिन देने जा रही युवती के साथ खंडहर में हुआ था दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने के लिए खींची थी फोटो

Thu, 28 Dec 2023 10:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 10:09 PM IST
सार

Ajmer Crime: अजमेर की गंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ 14 दिसंबर को थाने पर मौजूद होकर आरोपी जानी रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

विज्ञापन
Ajmer Crime The accused took her to the ruins and raped her Arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर की गंज थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


गंज थानाधिकारी भीखाराम काला ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 दिसंबर 2023 को पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए हाथीखेड़ा निवासी आरोपी जानी सिंह (31) पुत्र रतन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से मामले में पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


यह था मामला?
पीड़िता की ओर 14 दिसंबर को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया गया था। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 18 नवंबर 2023 को वह अपने घर से पैदल अपनी मां को टिफिन देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान हाथीखेड़ा बस स्टैंड के पास जानी नाम का लड़का आया और उसे जबरदस्ती खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी अश्लील फोटो क्लिक कर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर 2023 को आरोपी ने उसकी मां के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजा। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को बताई थी, जिसके बाद गंज थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, गुरुवार को पुलिस को सफलता हाथ लग गई और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed